Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाकू से गला काटा, सड़क पर तड़पता रहा, VIDEO:संभल के युवक की दोस्त ने हत्या की, आरोपी रोते हुए बोला- गलती हो गई

    14 hours ago

    1

    0

    संभल के युवक की मोहाली में उसके दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की है। इसका एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें सकड़ किनारे आरोपी चाकू मारते हुए दिख रहा है। घायल युवक कुछ दूर तक चलता है, फिर सड़क पर गिर पड़ता है। वह कुछ देर तक तड़पता है, फिर उसकी मौत हो जाती है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपी ने रोते हुए कहा कि गलती से चाकू लग गया। मरने वाले की पहचान 17 साल के सन्नी के रूप में हुई है, जो बडाली गांव का रहने वाला था। सन्नी जीएस ग्रोसरी स्टोर नामक करियाने की दुकान पर काम करता था। सन्नी का परिवार मूल रूप से यूपी में संभल जिले का रहने वाला है और 18-19 साल से इस इलाके में रह रहा है। सन्नी के पिता शीशपाल के अनुसार, पहले कभी दोनों के बीच किसी तरह का झगड़ा या रंजिश नहीं थी। सन्नी रोजाना की तरह सुबह काम पर गया था। दोपहर 12 तक सन्नी दुकान पर ही था। वहीं से दो युवक उसे अपने साथ बुलाकर ले गए थे। घटना बडाली बस स्टैंड के पास हुई। मर्डर के बाद की 2 PHOTOS… सड़क किनारे खड़े थे, अचानक धक्का-मुक्की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सकड़ किनारे सन्नी और आरोपी पहले एक साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। अचानक उनके बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान सन्नी जमीन पर गिर गया और उसकी गर्दन से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और आरोपी युवक को भी वहीं पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि चाकू लगने के बाद सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह खून से लथपथ हालत में सड़क पर दर्द से कराह रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत खरड़ सिविल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाकू फेंका, आरोपी बोला- गलती हो गई प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- पकड़े जाने पर आरोपी युवक ने चाकू फेंक दिया और बिलख-बिलख कर रोने लगा। वह बार-बार कह रहा था कि सन्नी उसका दोस्त था, दोनों साथ काम कर चुके हैं और उससे गलती से चाकू लग गया। वह यह भी कह रहा था कि इस घटना से उसका परिवार बर्बाद हो जाएगा। हालांकि झगड़े की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों युवक पहले एक साथ काम कर चुके युवक की हत्या की सूचना मिलने पर खरड़ सदर थाने से एएसआई चमकौर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवक सन्नी का दोस्त है और दोनों पहले एक साथ काम करते थे। किसी बात को लेकर हुए विवाद में बहस के दौरान आरोपी ने गुस्से में सन्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक नाबालिग हो सकता है, इसलिए उसकी उम्र की पुष्टि होने तक उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। ********** ये खबर भी पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला:खीर में नींद की गोली खिलाई, फिर गला दबाया; 15 साल पहले हुई थी शादी बागपत में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसने पहले पति को खीर में नींद की गोली मिलाकर खिला दी। फिर पति के बेहोश होने पर प्रेमी को घर पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पति को गला दबाकर मार डाला। हत्या करने के बाद पत्नी ने पति की मौत की वजह हार्ट अटैक बताकर रोने का नाटक करने लगी। लेकिन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घर के आसपास के सीसीटीवी चेक किए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 4 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत:मध्यप्रदेश में मोबाइल फटने की अफवाह से उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए
    Next Article
    राममंदिर चढ़ावे की जांच के लिए दिल्ली से IPS पहुंचे:5 आरोपियों से पूछताछ, 2 करोड़ मिले; कटियार बोले- ये सब चोर, जेल जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment