Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा:हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज्यों में बारिश

    9 hours ago

    1

    0

    बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है। इस दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अक्टूबर की रात चक्रवात अर्नब 15 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। उस समय यह विशाखापट्टनम से 730 किमी और बापटला से 990 किमी दूर था। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर को तूफान की हवाओं की रफ्तार 100 से 125 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि आगे बढ़ने के साथ इसकी रफ्तार कम हो सकती है। चक्रवात को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट है। इसका असर बाकी राज्यों में भी दिखेगा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 10 राज्यों में 28 अक्टूबर से मौसम बदलने का अनुमान है। इन राज्यों में बादल छाने और बारिश की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर के मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 अक्टूबर 28 अक्टूबर देश के प्रमुख शहरों का तापमान… राज्यों से मौसम की खबर मध्य प्रदेश: 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, रात में बढ़ी ठंडक मध्य प्रदेश में मंगलवार से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि छतरपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश हो सकती है। बारिश की चेतावनी से पहले प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आई है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: तीन दिन मौसम साफ रहेगा, 29 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान में 29 अक्टूबर से नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में आंधी-बारिश की चेतावनी है। इससे पहले प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रातें ठंडी होने लगी हैं। रविवार रात सीकर के फतेहपुर और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिमी राजस्थान उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, 29 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम उत्तराखंड में केदारनाथ, तुंगनाथ समेत रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 से 28 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिलने की संभावना है। इसके बाद 29 से 31 अक्टूबर के बीच उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: आज मौसम साफ, 28 अक्टूबर को बारिश के आसार पंजाब और चंडीगढ़ में 26 अक्टूबर को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप से मौसम सामान्य बना हुआ है। पंजाब में औसत अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री गिरा है। बठिंडा में सबसे अधिक 32.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 28 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 29 अक्टूबर तक धूप, 30-31 को बारिश-बर्फबारी के आसार हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। 29 अक्टूबर तक ज्यादातर इलाकों में धूप खिलेगी, जिससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 30 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके असर से 30 और 31 अक्टूबर को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आज से बदल सकता मौसम, 1 नवंबर तक बारिश के आसार बिहार में सोमवार को सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात से कई इलाकों में मौसम बदल सकता है। पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और जहानाबाद समेत दक्षिण बिहार के जिलों में तेज हवा चलने और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: हल्की ठंड की शुरुआत, 29 अक्टूबर को बारिश-आंधी का अलर्ट हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 28 और 29 अक्टूबर को मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर के लिए 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, बस्तर में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं छत्तीसगढ़ में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है। 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। बस्तर संभाग में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओबीसी क्रीमीलेयर- IAS की ट्रेनिंग अटकी:केंद्र बोला- SC के पिछले फैसले में साफ नहीं कि नियम नई भर्ती से लागू होंगे या पुरानी से
    Next Article
    हैदराबाद में गर्मी जैसा जलसंकट, 233% बढ़ी टैंकरों की मांग:20 हजार बोरवेल सूखे, बासर यूनिवर्सिटी में क्लासेज ऑनलाइन होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment