Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार के नचवाया':सपा नेता के आरोप पर नए SSP का एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसवाले लाइनहाजिर

    17 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सपा नेताओं की पिटाई के आरोपी 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। नए SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने चार्ज संभालते ही एक्शन लिया है। दरअसल, शुक्रवार को सपा नेता डॉ. दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने दावा किया था कि पुराने SSP अविनाश पांडेय ने उन्हें मारा-पीटा। उन्होंने बूट से ताबड़तोड़ वार किए। दोनों को अंदरूनी चोटें आईं। दिग्विजय की एक आंख भी सूज गई। शुक्रवार दोपहर डॉ. दिग्विजय भाटी ने चोटिल आंख पर पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अपने घाव दिखाते हुए फूट-फूटकर रोए। कहा- हमें नहीं पता था कि SSP हमसे नफरत पालकर बैठे थे। उन्होंने हमें तब तक पीटा, जब तक हम बेहोश नहीं हो गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अखिलेश गौड़ हमें होश में लाकर बार-बार बर्बरता करते रहे। उन्होंने बताया कहा- पुलिसवालों ने मोबाइल पर गाना बजाया- ‘चोली के पीछे क्या है…।’ हमसे बार-बार इस गाने पर नाचने को कहा। हम खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, फिर भी हमें नचवाया जा रहा था। सब हम लोगों पर हंस रहे थे। हम हाथ जोड़ रहे थे, लेकिन किसी को तरस नहीं आया। मेरठ पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है। कहा था- दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। उनको चोटें स्कूटी से गिरने की वजह से आई हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर से इंस्पेक्टर अखिलेश ने बताया था- मैं तो वहां बाद में पहुंचा था। मुझे कप्तान साहब की ओर से जो आदेश दिया गया था, मैंने उसका पालन किया। फिलहाल, एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने सहारनपुर DIG अभिषेक सिंह को मामले की जांच सौंपी है। गुरुवार देर रात SSP अविनाश पांडेय को हटाकर पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच कर दिया गया था। 2 तस्वीरें देखिए- सपा नेता ने डॉ. दिग्विजय भाटी ने क्या आरोप लगाए थे, पढ़िए भारतीय किसान यूनियन (बीआर अंबेडकर) के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी ने बताया कि 19 अगस्त को मैं और हमारे जिलाध्यक्ष मोहित SSP अविनाश पांडेय से मिलने गए थे। ललिता गौतम हत्याकांड के विरोध प्रदर्शन मामले में पुलिस ने हम 8-10 लोगों को जेल भेज दिया था। हमारी कोई गलती नहीं थी और न ही हम प्रोटेस्ट में शामिल थे। इसलिए हम कप्तान साहब से अपनी बात रखने गए थे। जब हम SSP से मिले, तो वे भड़क गए। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहने लगे- “40 रुपए का कुर्ता-पायजामा पहनकर नेता बन जाते हैं, हमसे टकराएंगे?” । जब हमने गाली देने का विरोध किया, तो एसएसपी अपने चैंबर में खींचकर ले गए और लात-घूसों, जूतों से हमारी पिटाई कर दी। इसके बाद सिविल लाइंस प्रभारी अखिलेश गौड़ से कहा कि देखते हैं कितनी खातिरदारी कर पाते हो। फिर वो हमें एसओजी (SOG) दफ्तर ले गए। बंद कमरे में हम दोनों के हाथ-पैर बांधकर डंडों से पिटाई की। रात 2 बजे जब अतुल प्रधान पहुंचे, तब हमें छोड़ा गया। शर्त रखी गई कि अगर मीडिया में बात आई, तो इससे बुरा हाल किया जाएगा। ‘SSP हमारे एनकाउंटर की योजना बना चुके थे’ दिग्विजय भाटी ने रोते हुए कहा- 8 जुलाई के प्रदर्शन में हम लोग शामिल नहीं थे, फिर भी हमें टारगेट किया गया। एक गरीब परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आए थे। ऐसा ही अगर होता रहा, तो कोई भी किसी भी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे नहीं आएगा। मोहित जाटव ने कहा कि वह अपने समाज के नेता हैं। ऑफिस जाने से पहले उनकी पुलिस अफसर से फोन पर बात हुई थी। जिस तरह का व्यवहार फोन पर था, उस तरह का व्यवहार सामने बिल्कुल नहीं था। SSP हमारे एनकाउंटर की योजना बना चुके थे। उन्होंने पुलिसवालों से कहा था कि एक गोली मेरे मारो और फिर इनका एनकाउंटर कर दो। मैं सब देख लूंगा। दिग्विजय पर मेरठ-अमरोहा में 10 और मोहित पर 7 मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक, दिग्विजय सिंह भाटी पुत्र रघुराज सिंह निवासी चमरवा (संभल) और मोहित जाटव पुत्र सुरेश सिंह निवासी किनानगर (मेरठ) के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। दोनों अपने-अपने थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं। दिग्विजय पर मेरठ और अमरोहा में 5-5 और मोहित पर मेरठ में 7 मामले दर्ज हैं। ------------------ यह खबर भी पढ़िए… सपा नेता फूट-फूटकर रोया, बोला- SSP ने बूटों से मारा:'चोली के पीछे क्या है...' गाने पर नचवाया; मेरठ में चोटिल आंखों पर पट्‌टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाने वाले SSP अविनाश पांडेय पर सपा नेता ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। सपा नेता डॉ. दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने दावा किया कि SSP ने उन्हें अपने चैंबर में गालियां दीं। बुरी तरह से मारा-पीटा। अपने बूट से ताबड़तोड़ वार किए। उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और उनकी एक आंख भी सूज गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में टैक्सी वालों की मनमानी पर लगेगी लगाम:पिकअप न करने पर 100 रुपए जुर्माना लगेगा, ड्राइवर्स का 5 लाख का बीमा होगा
    Next Article
    बेटा नहीं होने पर पत्नी-बेटी को मार डाला:गाजियाबाद में पति ने चाकू से गोदा; छोटी बेटी किसी तरह जान बचाकर भागी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment