Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटा नहीं होने पर पत्नी-बेटी को मार डाला:गाजियाबाद में पति ने चाकू से गोदा; छोटी बेटी किसी तरह जान बचाकर भागी

    10 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बेटा नहीं होने पर एक व्यक्ति ने 35 साल की पत्नी और 15 साल की बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 14 साल की छोटी बेटी बचाने आई तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला किया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागी और शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार रात करीब 12 बजे की यह वारदात जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर खोड़ा थाना क्षेत्र की लोकप्रिय विहार कॉलोनी में हुई। आरोपी की पहचान बिहार के अररिया निवासी राजा अंसारी (45) के रूप में हुई है। वह खोड़ा मंडी में मुंशी का काम करता है और लोकप्रिय विहार कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पत्नी तबस्सुम (35) और बेटी सना (15) के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। घायल छोटी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जानिए क्या हुआ... राजा अंसारी की छोटी बेटी ने बताया कि शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर मां और पापा के बीच झगड़ा हुआ था। उसके मुताबिक, बेटा नहीं होने को लेकर पापा अक्सर मां से लड़ाई करते थे। रात में भी दोनों इसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। इसी दौरान गुस्से में पापा किचन में गए और चाकू लेकर आए। उन्होंने मां पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। बड़ी बहन बचाने पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया। दोनों खून से लथपथ होकर गिर गईं। इसके बाद आरोपी छोटी बेटी के पीछे भी चाकू लेकर दौड़ा। वह चीखते हुए घर से बाहर भागी और पड़ोसियों को बताया, ‘अब्बू ने अम्मी और बहन को चाकू मार दिया है।’ इसके बाद पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पड़ोसी बोले- नशा करता है, पत्नी से झगड़ता था पड़ोसियों के मुताबिक, राजा नशा करता है और उसका स्वभाव गुस्सैल है। उनका भी दावा है कि बेटा नहीं होने को लेकर वह अक्सर पत्नी से झगड़ता था। पड़ोसियों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। पड़ोसियों से बहुत कम मिलना-जुलना था पड़ोसी बाबू खान के मुताबिक, राजा के परिवार के लोग बहुत कम घर से बाहर निकलते थे और लोगों से उनका कम मिलना-जुलना था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे राजा के घर से चीख-पुकार की आवाजें आईं तो पड़ोसी दौड़कर पहुंचे। अंदर देखा तो राजा की पत्नी और बेटी खून से लथपथ पड़ी थीं। एसीपी बोले- हत्या की वजह पता लगाई जा रही
    Click here to Read more
    Prev Article
    'चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार के नचवाया':सपा नेता के आरोप पर नए SSP का एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसवाले लाइनहाजिर
    Next Article
    हेलिकॉप्टर की हवा से सड़क पर बाइक सवार गिरे:बैनर फट गए, टेबल उड़ीं; झांसी में कांवड़ियों पर बरसाए गए थे फूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment