Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 69 लोगों पर FIR:सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रोड जाम किया था, प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस का एक्शन

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद सड़क जाम करके प्रदर्शन करने के मामले में 69 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में मुबारकपुर थाने के सब इंस्पेक्टर कमला सिंह यादव की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में 19 लोग नामजद आरोपी हैं। जबकि 50 अज्ञात है। सब इंस्पेक्टर का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफी समझाया बुझाया गया। इसके बाद भी लोग नहीं माने। इस दौरान काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति रही और आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा एंबुलेंस के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों को समस्या हुई। पुलिस द्वारा समझाने पर प्रदर्शन कार्यो ने पुलिस के साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की भी की। एक दी पूर्व हुई थी घटना आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियाव सर्विस लेन के पास शुक्रवार को दामोदरपुर के निकट अर्टिगा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा युवक बाइक लेकर भाग गया। जबकि अर्टिगा चला रहे व्यक्ति ने घायल युवक को इलाज के लिए ग्लोबल हॉस्पिटल अपनी कार पर लादकर ले गया। जहां ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अर्टिगा ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मुबारकपुर थाने के प्रभारी शशि मौली पाण्डेय ने परिजनों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया था। इस हादसे में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला शिवा पटवा 16 की मौत हो गई थी। इन के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा सड़क जाम करके प्रदर्शन करने के मामले में मुबारकपुर थाने में 69 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में विक्की पटवा पुत्र राजू पटवा, रोहित पुत्र राजू पटवा, सागर पुत्र भागवत, हीरा पटवा पत्नी मोहन, अंजु पटवा पत्नी कैलाश पटवा, आदित्य पटवा (भांजा सागर पटवा), विशाल पटवा पुत्र कैलाश पटवा, बिक्की पुत्र बबलू पटवा, आकाश पुत्र कैलाश पटवा, मोनू पटवा (भांजा राजू पटवा), रीना पुत्री भागवत, सरोज पुत्री भागवत, सनी पटवा पुत्र बबलू, विक्की पटवा की मौसी, राजू पटवा पुत्र बदरी, कैलाश पुत्र रमाशंकर पटवा, अजू पत्नी राजू पटवा, रानी सोनकर पत्नी संदीप सोनकर, किसमती पत्नी हरिकेश यादव समस्त साकिनान नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ और 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती स्कॉर्पियो में लगी आग:मथुरा में चालक सहित दो लोगों ने कूदकर बचाई जान
    Next Article
    ‘नहीं मिलने आओगी तो तुम्हारे अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा’:लखनऊ में पड़ोसी युवक पर आरोप, बोली- 5 महीने से गंदी बातें कर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment