Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज जंक्शन पर टिकट चेकिंग, 396 यात्रियों पर कार्रवाई:बिना टिकट यात्रियों से 1.28 लाख, अनियमित टिकट वालों से 1.29 लाख वसूले

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट की चेकिंग में 396 यात्रियों पर कार्रवाई की गई। कुल 2.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। 22 फरवरी को रेलवे मजिस्ट्रेट विवेक कुमार जयसवाल के नेतृत्व में स्टेशन और ट्रेनों में व्यापक जांच हुई। सहायक वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले 148 यात्रियों से 1.28 लाख, अनियमित टिकट वाले 242 यात्रियों से 1.29 लाख, गंदगी-धूम्रपान के लिए 2 यात्रियों से 300 रुपये तथा अनबुक्ड लगेज के साथ 4 यात्रियों से 14,049 रुपये वसूले गए। अभियान में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ला, मुख्य टिकट निरीक्षक संतोष कुमार, 25 टिकट चेकिंग स्टाफ, 10 आरपीएफ कर्मी और 8 जीआरपी जवान शामिल रहे। रेल प्रशासन ने अपील की कि यात्री वैध टिकट लेकर यात्रा करें, फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करें तथा ट्रेनों को स्वच्छ रखें। Rail One ऐप डाउनलोड कर 14 जुलाई 2026 तक 3% छूट का लाभ लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो सगे भाइयों को दूध टैंकर ने कुचला, मौत:बदायूं में भाई की शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे, बाइक में मारी टक्कर
    Next Article
    चलती ट्रेन में प्रेग्नेंट महिला पर चाकू से हमला:प्रयागराज में गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती, खून से लथपथ सात घंटे तक ट्रेन में तड़पती रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment