Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीन से बांग्लादेश जा रहा मिसाइल बनाने का सामान पकड़ाया:इससे 100 मिसाइलें बन सकती थीं; इंडोनेशियाई नौसेना को लाखों सिम भी मिलीं

    4 hours ago

    1

    0

    इंडोनेशिया की नौसेना ने चीन से बांग्लादेश जा रहे एक जहाज को पकड़ा है। बांग्लादेश के अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड (TBS) की रिपोर्ट के मुताबिक जहाज को 7 नवंबर को पकड़ा गया था। जहाज में 405 टन सोडियम परक्लोरेट मिला है। नौसेना के एक अधिकारी के मुताबिक, जब्त किए गए केमिकल से करीब 100 मिसाइलें बनाई जा सकती हैं। जहाज से लाखों बिना रजिस्ट्रेशन वाले खाली 4G सिम कार्ड भी मिले हैं। इस खेप को बांग्लादेश में कौन मंगवा रहा था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जहाज का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड था अफ्रीकी देश कोमोरोस के झंडे वाला मालवाहक जहाज MV स्टार लाइन चीन के लियानयुंगांग बंदरगाह से बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह जा रहा था। जांच में पता चला कि जहाज का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड था। उसके शिपिंग के कागजात में भी गड़बड़ी की आशंका सामने आई। 7 नवंबर को यह जहाज इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में बेलावन बंदरगाह के पास समुद्र में पहुंचा। इंडोनेशियाई नौसेना के मुताबिक जहाज ने रास्ते में ईंधन भरवाने के लिए अपना रास्ता बदला था। इस दौरान नौसेना के गश्ती जहाज KRI सिगालु-857 ने उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाईं। जहाज को रुकने का संदेश भेजा, लेकिन उसने रेडियो पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद नौसेना ने उसे रोक लिया और जांच शुरू की। केमिकल किसने मंगाया इसकी जांच कर रहे अधिकारी इंडोनेशिया के अधिकारी जहाज के क्रू मेंबर्स, सामान की सूची और उससे जुड़े कागजात की जांच कर रहे हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि जहाज किस कंपनी का था, केमिकल का मालिक कौन है और बांग्लादेश में यह सामान किसे पहुंचाया जाना था। सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक, जहाज में लाए जा रहे सामान और उसे मंगवाने वाली कंपनी की जानकारी इंपोर्ट जनरल मैनिफेस्ट (IGM) में दर्ज होती है। जहाज बांग्लादेश पहुंचने से पहले ही इंडोनेशिया में रोक लिया गया, इसलिए अब अधिकारी इसी दस्तावेज और दूसरे रिकॉर्ड की मदद से पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि केमिकल किसने मंगवाया था और उसे बांग्लादेश में किसके पास पहुंचना था। सोडियम परक्लोरेट आग फैलने में मदद करता है सोडियम परक्लोरेट केमिकल सफेद रंग के छोटे-छोटे दानों या पाउडर जैसा दिखता है। यह आग को तेजी से फैलने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल उद्योगों के अलावा रॉकेट और मिसाइल के ईंधन, विस्फोटक और आतिशबाजी से जुड़े सामान बनाने में होता है। यह खुद न तो विस्फोटक है और न ही ईंधन, लेकिन जलने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है। बड़ी मात्रा में इसके रखरखाव के लिए खास सुरक्षा इंतजाम जरूरी होते हैं। चीन से दूसरे देशों को मिसाइल बनाने का सामान भेजने के मामले पहले भी सामने आए। 3 फरवरी 2020: भारत ने गुजरात के कांडला बंदरगाह पर चीन से पाकिस्तान जा रहे जहाज को रोका था। इसमें मिसाइल के हिस्से बनाने में इस्तेमाल होने वाली एक बड़ी मशीन मिली थी। DRDO की जांच के बाद इसे जब्त कर लिया गया। 23 जनवरी 2024: मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर चीन से कराची जा रहे जहाज में एक मशीन मिली थी। DRDO के मुताबिक इसका इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम के लिए पुर्जे बनाने में हो सकता था। 22 जनवरी 2025: रॉयटर्स के मुताबिक चीन से ईरान के लिए दो जहाजों के जरिए 1000 टन से ज्यादा सोडियम परक्लोरेट भेजा जाना था। यह केमिकल मिसाइल का ईंधन बनाने में इस्तेमाल होता है। 13 फरवरी 2025: CNN के मुताबिक इस खेप का बड़ा हिस्सा ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पहुंच गया था। पश्चिमी अधिकारियों का अनुमान था कि इससे करीब 260 मिसाइलों के लिए ईंधन बनाया जा सकता है। नवंबर 2025: वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक अमेरिकी सेना ने श्रीलंका के पास चीन से ईरान जा रहे जहाज से सैन्य उपकरण और पुर्जे जब्त किए थे। ये ईरान के मिसाइल कार्यक्रम में इस्तेमाल हो सकते थे। जुलाई 2026: यमन की सरकारी सेना ने चीन से आ रही दो खेप पकड़ी थीं। 14 अक्टूबर को AP की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें रॉकेट मोटर के हिस्से और मिसाइल को दिशा देने वाले पुर्जे मिले थे। ये सामान हूती विद्रोहियों के लिए भेजा जा रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी बोले-नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे:₹15 हजार करोड़ की मदद दी; बालेन बोले- भारत से रिश्ते हिमालय की तरह मजबूत
    Next Article
    कनाडाई PM के सामने ट्रम्प का मजाक उड़ा:रोस्ट डिनर में कॉमेडियन अमेरिकी राष्ट्रपति बनकर आया, ट्रम्प को सनकी भी कहा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment