Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनाडाई PM के सामने ट्रम्प का मजाक उड़ा:रोस्ट डिनर में कॉमेडियन अमेरिकी राष्ट्रपति बनकर आया, ट्रम्प को सनकी भी कहा

    9 hours ago

    1

    0

    कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जमकर मजाक उड़ा। पत्रकारों के साथ होने वाले सालाना रोस्ट डिनर में एक कॉमेडियन ट्रम्प बनकर पहुंचा। इस दौरान उसने ट्रम्प को सनकी भी कहा। रोस्ट डिनर कनाडा की राजधानी ओटावा में हुआ। कॉमेडियन ने इसमें ट्रम्प के अंदाज में डांस किया। उसने मंच पर प्रधानमंत्री कार्नी से ट्रम्प के स्टाइल में देर तक हैंडशेक भी किया। डिनर में एक कॉमेडियन प्रधानमंत्री कार्नी बनकर भी आया था। दोनों कॉमेडियन ने मिलकर कार्नी और ट्रम्प का खूब मजाक बनाया। डिनर में मौजूद लोग यह देखकर ठहाके लगाते रहे। ट्रेड डील न होने के लिए ट्रम्प को जिम्मेदार बताया ट्रम्प बनकर आए कॉमेडियन ने कार्नी की लोकप्रियता पर तंज कसा। उन्होंने कहा, फेक न्यूज! यहां दो कार्नी हैं। यह तो गड़बड़ है। वह लगभग उतने ही लोकप्रिय हैं, जितना मैं हूं। कॉमेडियन ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की ट्रम्प की मांग पर भी चुटकी ली। उन्होंने कार्नी को 'गवर्नर' कहने का जिक्र करते हुए कहा कि वे उनके सामने ऐसा कहने की हिम्मत नहीं रखते। मजाक में यह भी कहा गया कि दोनों देशों के बीच अच्छी ट्रेड डील हो सकती है लेकिन इसमें सबसे बड़ी रुकावट खुद ट्रम्प हैं। क्या होता है रोस्ट डिनर? कनाडा में हर साल पत्रकारों के साथ यह खास डिनर आयोजित किया जाता है। इसे पार्लियामेंट्री प्रेस गैलरी डिनर कहते हैं। यह अमेरिका के वॉशिंगटन में होने वाले व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर जैसा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, दूसरे नेता और पत्रकार मौजूद रहते हैं। यहां भाषणों और चुटकुलों के जरिए एकदूसरे पर तंज कसे जाते हैं। नेता अपने विरोधियों, सरकार के कामकाज और खुद पर भी हंसते हैं। पत्रकार भी नेताओं के फैसलों और उनके बयानों पर चुटकी लेते हैं। कनाडाई पीएम भी ट्रम्प का मजाक उड़ा चुके हैं PM मार्क कार्नी भी इससे पहले ट्रम्प पर तंज कस चुके हैं। 5 अगस्त को टोरंटो में एक कार्यक्रम के दौरान कार्नी फ्रेंच में भाषण दे रहे थे, तभी उनका टेलीप्रॉम्प्टर बंद हो गया। इस पर उन्होंने कहा, टेलीप्रॉम्प्टर ने काम करना बंद कर दिया है लेकिन दुनिया के एक खास नेता की तरह मैं इसे साजिश नहीं मानता। उनका इशारा ट्रम्प की ओर था। सितंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान ट्रम्प का टेलीप्रॉम्प्टर भी बंद हो गया था। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए जांच की मांग की थी। कार्नी के मजाक उड़ाने के अगले दिन ट्रम्प ने भी कनाडा के नेताओं को खराब कहा था। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर टैरिफ लगाया कनाडा और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव चल रहा है। ट्रम्प ने अगस्त 2026 में कनाडा के कुछ सामानों पर 50% तक टैरिफ लगाया था। उनका आरोप था कि कनाडा अमेरिकी सामानों के साथ भेदभाव करता है। इसके बाद कार्नी की कनाडाई सरकार ने सितंबर में करीब 20 अरब डॉलर के अमेरिकी सामानों पर जवाबी टैरिफ लगा दिया। इनमें स्टील, डेयरी और खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण शामिल हैं। इस विवाद के चलते दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत भी अटक गई है। अमेरिका और कनाडा के बीच इन मुद्दों पर भी विवाद कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाया: दिसंबर 2024 से ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए। कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और मौजूदा PM मार्क कार्नी ने इसका विरोध किया था। ट्रम्प ने कनाडा के PM को ‘गवर्नर’ कहा: दिसंबर 2024 में ट्रम्प ने कनाडा के तत्कालीन PM जस्टिन ट्रूडो को ‘गवर्नर ऑफ द ग्रेट स्टेट ऑफ कनाडा’ कहा था। कनाडा में इसे देश की आजादी और पहचान का अपमान माना गया। फेंटेनाइल ड्रग्स को लेकर विवाद: फरवरी 2025 में ट्रम्प प्रशासन ने आरोप लगाया कि कनाडा की सीमा से अवैध प्रवासी और फेंटेनाइल ड्रग्स अमेरिका पहुंच रहे हैं। अमेरिका ने सीमा सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। अमेरिका ने कनाडा के साथ रक्षा में भागीदारी कम की: AP की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने 1940 में बने अमेरिका-कनाडा के संयुक्त रक्षा बोर्ड (PJBD) में भागीदारी कम की है। अमेरिका का कहना था कि कनाडा रक्षा पर खर्च बढ़ाने के अपने वादे पूरे नहीं कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन से बांग्लादेश जा रहा मिसाइल बनाने का सामान पकड़ाया:इससे 100 मिसाइलें बन सकती थीं; इंडोनेशियाई नौसेना को लाखों सिम भी मिलीं
    Next Article
    अयोध्या-जनकपुर के बीच सीधी ट्रेन 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' शुरू:मोदी-बालेन ने हरी झंडी दिखाई; यूपी-बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकेगी, 19 घंटे का सफर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment