Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाणक्य परिषद ने गरीब लड़की की शादी में मदद की:₹51 हजार नकद के साथ साड़ी और घरेलू सामान दिया

    3 hours ago

    1

    0

    अखिल भारतीय चाणक्य परिषद और श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट ने गरीब ब्राह्मण परिवार की कन्या के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान की। सहयोग मिल्कीपुर क्षेत्र के कहुवा निवासी पंकज दुबे की पुत्री के विवाह में दिया गया। इसमें 51 हजार रुपए की नगद राशि के अलावा 11 साड़ियां, 5 मरदानी धोती, सुहाग का सामान, एक थार, पांच थालियों का सेट, दो लोटा, दो कटोरी और दो गिलास भी भेंट किए। पंकज दुबे का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उनके पास अपना मकान भी नहीं है। पुत्री का विवाह उन्होंने अपने चाचा के घर से संपन्न किया। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद और श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक कृपा निधान तिवारी शादी में उपस्थित रहे। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। पंडित तिवारी विगत 32 वर्षों से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। वे अपने ब्रह्मलीन गुरु विद्वान आचार्य पंडित बैजनाथ द्विवेदी की प्रेरणा से यह कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डॉ. राम तेज पांडेय सहित विनोद तिवारी, शिव बहादुर दुबे, दुखहरण शुक्ल, पाटन दीन दुबे, बंशीधर दुबे, शेर बहादुर दुबे, रामकरन दुबे, खुशीराम दुबे, मनोज तिवारी, अंशुमान शुक्ल, पं. अजय तिवारी, विजय बहादुर दुबे, प्रदीप दुबे, अश्वनी तिवारी और सूर्यनाथ यादव जैसे अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे प्रेरणादायी बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल पर 24 करोड़ बकाया:प्राधिकरण करेगा सील, दो किस्तों में पैसे जमा करने थे पैसे , 1500 बच्चे पढ़ते है
    Next Article
    गंगा में डाल्फिन की गणना के लिए चलेगा अभियान:वाराणसी में इसके लिए एक्सपर्ट ने दिए प्रशिक्षण, नमो घाट पर गंगा तट पर भी पहुंची थी टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment