Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में डाल्फिन की गणना के लिए चलेगा अभियान:वाराणसी में इसके लिए एक्सपर्ट ने दिए प्रशिक्षण, नमो घाट पर गंगा तट पर भी पहुंची थी टीम

    3 hours ago

    1

    0

    गंगा व सहायक नदियों में डाल्फिन की गणना के लिए अभियान चलाया जाना है। इसके लिए सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क एथनिक रिज़ॉर्ट में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र तकनीकीसत्र रहा जिसमें डाल्फिन की गणना करते समय उपयोग किये जाने वाले उपकरणों तथा गणना के तरीकों के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दूसरे एवं अंतिम सत्र में नमो घाट पर गंगा नदी में डाल्फिन गणना का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाराणसी वन प्रभाग, काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर, भदोही वन प्रभाग, गाजीपुर वन प्रभाग बलिया वन प्रभाग एवं मिर्जापुर वन प्रभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, वन दरोगा व वन रक्षक द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. विनीत सिंह, अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। बी. शिवशंकर प्रभागीय वनाधिकारी वाराणसी एवं अरविंद कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी, वाराणसी द्वारा डॉल्फिन को संरक्षित रखने के लिए संबोधन किया। गणना वर्ष-2025 से 2027 तक गंगा व इसकी समस्त सहायक नदियों में भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून द्वारा राज्य वन विभाग के सहयोग से की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाणक्य परिषद ने गरीब लड़की की शादी में मदद की:₹51 हजार नकद के साथ साड़ी और घरेलू सामान दिया
    Next Article
    झांसी में मंत्री बेबी रानी बोलीं-विकास कार्यों से संतुष्ट हूं:बुंदलेखंड राज्य निर्माण पर कहा-क्षेत्र का विकास होना चाहिए, राज्य निर्माण मेरा विषय नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment