Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोरी के शक में दो युवकों को नंगा करके पीटा:लखनऊ में घर में घुसने का आरोप, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने की कार्रवाई

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र के अंबरगंज में चोरी के शक में दो युवकों को नंगा कर डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों युवक मंगलवार रात करीब 3 बजे एक निर्माणाधीन घर में चोरी करने घुसे थे। आहट होने पर वहां सो रहे मजदूरों और मिस्त्री ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें बालागंज पुलिस चौकी ले जाया गया। आरोप है कि वहां कार्रवाई नहीं हुई तो दोनों युवकों को वापस निर्माणाधीन इमारत में लाया गया। इसके बाद दोनों की डंडे से पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। सआदतगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मोटर, मोबाइल और 10 हजार रुपए चोरी करने का आरोप अंबरगंज चौकी प्रभारी योगेंद्र के मुताबिक, ठाकुरगंज इलाके में कुलदीप गुप्ता की ट्रेडर्स की दुकान है। वह अंबरगंज में एक इमारत का निर्माण करा रहे हैं। निर्माणाधीन इमारत में मिस्त्री और मजदूर ही रात में रुकते हैं। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 3 बजे दो युवक निर्माणाधीन इमारत में घुसे। इस दौरान उन्होंने मोटर, एक मजदूर का मोबाइल और मिस्त्री के करीब 10 हजार रुपए चोरी कर लिए। आहट सुनकर मजदूरों और मिस्त्री की नींद खुल गई। उन्होंने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। चौकी से लौटाकर इमारत में ले गए बताया गया कि कुलदीप गुप्ता और उनके परिचित दोनों युवकों को ठाकुरगंज थाने की बालागंज पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद चोरी गए रुपए और सामान की बरामदगी के लिए दोनों युवकों को वापस निर्माणाधीन इमारत में ले जाया गया। कपड़े उतारकर डंडे से पीटने का आरोप आरोप है कि निर्माणाधीन इमारत में दोनों युवकों के कपड़े उतरवाकर उन्हें डंडे से बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। एक आरोपी हिरासत में, पीड़ितों की तलाश सआदतगंज थाना प्रभारी संतोष आर्य ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जिन युवकों की पिटाई की गई, उनकी तलाश की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ई-रिक्शा और बाइक की आमने सामने टक्कर:हादसे में बाइक सवार और दो बच्चों सहित 8 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में सपा नेता 5 दिन से नजरबंद:जिलाध्यक्ष ने आवास पहुंचकर जताया विरोध, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment