Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोर ने लुंगी डांस किया, 5 लाख की KTM-बाइक चुराई:काशी में शोरूम का गेट काटा, कॉफी पी, नहाया, ब्रांडेड टीशर्ट-कैप भी ले गया

    9 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में एक युवक ने एजेंसी से केटीएम एडवेंचर 390 एस (KTM Adventure 390 S) बाइक चोरी कर ली। बाइक की ऑन-रोड कीमत करीब 4 लाख 71 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोप है कि युवक सोमवार रात करीब 11:30 बजे एजेंसी पहुंचा। उसके हाथ में किसी देवी माता की तस्वीर थी। उसने कटर से एजेंसी के शीशे वाले गेट को काटा और अंदर घुस गया। एजेंसी में वह कुर्सी पर बैठकर गोल-गोल घूमा। वॉशरूम में जाकर नहाया। गाने चलाए और काफी देर तक लुंगी डांस करता रहा। करीब 4 बजे वह बाइक लेकर फरार हो गया। आरोपी लगभग साढ़े चार घंटे तक एजेंसी के अंदर रहा। सुबह गार्ड ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एजेंसी मैनेजर मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखा। फुटेज में आरोपी और उसकी पूरी गतिविधियां कैद हुई हैं। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गेट काटने और एजेंसी के अंदर युवक के घूमने का वीडियो भी सामने आया है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… टीशर्ट, कैप और गाड़ी का कवर भी ले गया आरोपी शहर के मंडुआडीह थाना क्षेत्र में ट्रायम्फ (TRIUMPH) बाइक शोरूम है। ट्रायम्फ एक ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी है, जो प्रीमियम बाइक्स बनाती है। इसी कंपनी के नाम पर एजेंसी का नाम रखा गया है। इस शोरूम के जनरल मैनेजर रोहित कुमार सिंह हैं। उन्होंने बताया, सोमवार रात करीब 10 बजे एजेंसी बंद कर हम और स्टाफ घर चले गए। मैं अपनी केटीएम बाइक एजेंसी में ही खड़ी कर गया था। चाबी उसमें लगी रह गई थी। इसे मैंने तीन महीने पहले ही खरीदा था। मैनेजर ने बताया, सुबह 5 बजे मेरे गार्ड का फोन आया की शोरूम का मेन दरवाजा टूटा हुआ है। इस पर मैं तुरंत ही एजेंसी पहुंचा। मेन गेट का एक हिस्सा नीचे से कटा हुआ था। दूसरा हिस्सा टूटा हुआ था। उसका कांच शोरूम के अंदर और बाहर फैला हुआ था। मैं शोरूम के अंदर पहुंचा। सबसे पहले शोरूम में रखीं बाइकों की गिनती की। ऑटो पार्ट्स के सामान को देखा। इसके बाद पीछे स्टॉक यार्ड, जहां हमारी बाइक्स रखी हैं, वहां गया। वहां भी बाइक चेक की। उसी जगह मैं अपनी बाइक खड़ी करके घर गया था। जब मैंने देखा तो मेरी बाइक गायब थी। हमारी एसेसरीज में हमारे ब्रांड की एक टीशर्ट और एक कैप के अलावा एक गाड़ी का कवर भी गायब था। मैंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। 15 मिनट में पुलिस एजेंसी पहुंच गई। हम लोगों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। कैमरे में चोर कैद हो गया था। फारेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट्स लिए हैं। 36 मिनट में दरवाजा काटा, बाइक के कवर को लुंगी बनाया, डांस किया मैनेजर रोहित कुमार सिंह ने बताया, सीसीटीवी फुटेज में ठीक 11 बजकर 30 मिनट पर सफेद शर्ट और जींस पहने एक युवक एजेंसी के बाहर खड़ा दिखाई दिया। उसके हाथ में एक देवी की फोटो है। फिर एजेंसी के दरवाजे को धक्का देता है। अंदर झांककर देखता है। इसके बाद कटर से शीशे का दरवाजा काटने लगा। तभी तेज बारिश शुरू हो गई तो वह पीछे की तरफ गया। वहां से बोर्ड के बैनर को फाड़कर लाया और उसे ओढ़कर बैठ गया। फिर उसने दरवाजे को काटना शुरू कर दिया। करीब 12 बजकर 6 मिनट पर रात में वह शोरूम के अंदर पहुंचा। रिस्पेशन पर रखे कंप्यूटर सिस्टम को ऑन किया। चेयर पर बैठकर काफी देर तक घूमता रहा। उसके बाद उसने कई बाइकों को खोलकर देखा। मिनी फ्रिज से पानी निकालकर पीया। उसके बाद उसने कॉफी मशीन से कॉफी बनाकर पी। वॉशरूम में नहाया। कपड़ों को उसने बाइक के ऊपर फैला दिया। एक बाइक के कवर को फाड़कर लुंगी जैसा बनाया, उसने गाने चलाकर डांस किया। शोरूम की टी-शर्ट और कैप ली। इसके बाद वह बाइक लेकर चला गया। पुलिस का दावा- जल्द चोर को पकड़ लेंगे मंडुआडीह थाने के प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम गई थी। हमने भी पहुंचकर मौके की जांच की और फरेंसिक ने भी सबूत उठाए हैं। जल्द ही बाइक और चोर को पकड़ लिया जाएगा। एक्सपर्ट बोले- युवक डांस कर तनाव कम करना चाह रहा होगा आरोपी युवक की मनोदशा समझने के लिए दैनिक भास्कर से लखनऊ के डॉ. रजत विश्वास से बात की। उन्होंने कहा, युवक खतरे के बीच भी तनाव महसूस नहीं कर रहा था, बल्कि स्थिति को एडवेंचर की तरह ले रहा था। हालांकि बिना चिकित्सकीय जांच के किसी निष्कर्ष निकालना गलत होगा। उन्होंने 3 पॉइंट बताए- …………………… ये खबर भी पढ़िए- काशी में कारोबारी की मौत, मां-बेटे ने सुसाइड किया:अंतिम संस्कार के बाद होटल पहुंचकर जान दी; महाराष्ट्र से आया था परिवार वाराणसी में कारोबारी की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने सुसाइड कर लिया। परिवार महाराष्ट्र से 7 अगस्त को काशी पहुंचा था। 3 दिन तक परिवार काशी घूमता रहा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। गंगा स्नान किया। बाकी, मंदिरों में पूजा पाठ की। 9 अगस्त की रात को होटल (होम स्टे) में कारोबारी विशाल मुखर्जी (56) की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी जया (51) और बेटा ईशान (26) उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    69 हजार शिक्षक–भर्ती मामले में SC ने नोडल काउंसलर हटाए:कोर्ट 8-10 सितंबर को केस को तीन कैटेगरी में बांटकर करेगी फाइनल सुनवाई
    Next Article
    उद्योगपति दीपक कोठारी के फॉर्म-हाउस में हुए मर्डर का खुलासा:चोरी के इरादे से फॉर्म हाउस में घुसा था कर्मचारी, चौकीदार ने पहचाना तो कर दिया मर्डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment