Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव का शुभारंभ:सुधांशु महाराज ने कहा -इंद्रप्रस्थ से बनी दिल्ली हमारा गौरव, लेकिन सड़कों के नाम भी हों हमारी संस्कृति पर आधारित

    15 hours ago

    1

    0

    क्रांतिधरा मेरठ के आईटीआई साकेत मैदान में गुरुवार को चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सुधांशु जी महाराज, डॉ. अर्चिका दीदी, साक्षी महाराज, आचार्य बालकृष्ण , आलोक कुमार, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत कई संत-महात्माओं व गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजक संस्था विश्व जागृति मिशन की ओर से यह आयोजन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद संतों और अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान सुधांशु महाराज के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया और उन पर पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। अपने संबोधन में सुधांशु महाराज ने कहा कि क्रांतिकारी भूमि मेरठ से सनातन संस्कृति के जागरण का कार्य शुरू होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवित रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से अपने घरों में गीता और रामायण जैसे धर्मग्रंथ रखने और उनका अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कारों को अपनाकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। सुधांशु महाराज ने अपने संबोधन में महाभारत काल के इंद्रप्रस्थ का उल्लेख करते हुए कहा कि जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने खांडवप्रस्थ से इंद्रप्रस्थ बनाया था, वही आज दिल्ली के रूप में देश की राजधानी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हमारे देश का गौरव है, लेकिन आज वहां की कई सड़कों के नाम बाबर रोड और अकबर रोड जैसे हैं। हमें अपने महापुरुषों और सांस्कृतिक इतिहास को भी उतना ही महत्व देना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और गुरुकुल व्यवस्था को बढ़ावा देने की बात कही। वहीं पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सनातन संस्कृति के मूल में संस्कार हैं और इन्हें समाज में मजबूत करना जरूरी है। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश सनातन संस्कृति की शक्ति से आगे बढ़ रहा है और इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकार की ओर से संतों का स्वागत करते हुए कहा कि इस अभियान से जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर डॉ. अर्चिका दीदी द्वारा लिखित पुस्तक “कैलाश: परम चेतना का ऊर्जा केंद्र” का भी विमोचन किया गया। मुख्य संयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि यह महोत्सव 12 से 15 मार्च तक चलेगा। इसमें देश के कई संत-महात्मा और राजनेता शामिल होंगे। रविवार को समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान वैभव लक्ष्मी महायज्ञ और विभिन्न आध्यात्मिक प्रवचन भी आयोजित किए गए। मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि रोजाना समारोह में कथावाचन होगा श्रृद्धालु आकर कथालाभ ले सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पाया काबू
    Next Article
    बुलंदशहर जेल में बंदी की मौत:पत्नी की हत्या के आरोप में था बंद था, तबीयत बिगड़ने पर लाया गया था अस्पताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment