Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चरस-गांजा बिकवाकर सिपाही ने कमाए 100 करोड़:छापेमारी से पहले तस्कर को कॉल करते-माल हटा लो; कानपुर में दरोगा-कॉन्स्टेबल के ऑडियो मिले

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर पुलिस चरस-गांजा बेचने वालों की 'दोस्त' है। माल कहां से आना है? कहां बिकना है? ये सब पुलिस की शह पर होता है। ये हम नहीं, बल्कि खुद कानपुर पुलिस कमिश्नर की जांच कह रही है। जब छापेमारी से पहले तस्कर गांजा-चरस के अड्‌डों से हटने लगे, तब कमिश्नर ने पुलिसवालों की कॉल डिटेल चेक कराई। एक दरोगा और 3 हेड कॉन्स्टेबल की CDR में तस्करों के नंबर मिले। पुलिस वालों के जब मोबाइल चेक करवाए गए, तो कुछ ऑडियो ऐसे मिले, जिसमें वो तस्करों को माल (गांजा, चरस) हटाने के टिप्स दे रहे थे। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इन पुलिस वालों की प्रॉपर्टी पर एक इंटरनल जांच बैठाई। इसमें हैरान करने वाले फैक्ट सामने आए। सचेंडी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र प्रताप सिंह 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक बन चुका था। उसने मंधना के अशोका होटल के पास 600 गज का एक प्लॉट खरीदा। यहीं पर एक 200 गज का मकान भी बनवाया। वह पत्नी-रिश्तेदारों के नाम पर कई बेनामी संपत्तियां भी खरीद चुका है। उसके पास करोड़ों की कीमत का गोल्ड भी मिला। जांच में सामने आया कि पुलिस वाले अपने ‘दोस्त तस्करों’ को मैसेज में इमोजी भेजकर अलर्ट करते थे। ताकि वे सर्विलांस से पकड़े न जाएं। फिलहाल 4 पुलिस वालों के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच चल रही है, जिन्हें सस्पेंड किया गया है। सबसे पहले वो ऑडियो पढ़िए, जिसमें पुलिस वाले तस्करों को अलर्ट कर रहे… ऑडियो 1. ऑडियो 2. पुलिसवालों ने कैसे इलाके और तस्कर बांटे? ये भी पढ़िए… 3 इलाकों के तस्कर को कमलकांत की शह हेड कॉन्स्टेबल कमलकांत डेढ़ साल से पुलिस लाइन में तैनात हैं। जांच में सामने आया कि वो अपने रसूख के दम पर कंजड़नपुरवा, नौबस्ता और किदवईनगर में नशे का कारोबार करवा रहा था। किदवईनगर से 53 Kg गांजे के साथ पकड़ा गया, तस्कर गोलू पहाड़ी भी हेड कॉन्स्टेबल कमलकांत की शह पर धंधा जमाए था। बबिता तस्कर का मददगार दरोगा वहीं, पनकी मंदिर के पास फूल बेचने की आड़ में गांजा बेचने वाली बबिता को दरोगा श्रवण कुमार तिवारी की शह मिली हुई थी। दरोगा की हरकतों से परेशान होकर DCP वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने एक विस्तृत जांच रिपोर्ट भी ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर को सौंपी थी। सर्वोदयनगर में गांजा-चरस बिकवा रहा हेड कॉन्स्टेबल वहीं, काकादेव थाने से सस्पेंड हुआ हेड कॉन्स्टेबल रंजीत शर्मा सर्वोदयनगर में गांजा-चरस की सप्लाई करवा रहा था। सर्वोदयनगर, काकादेव कोचिंग मंडी जैसे इलाको में तस्करी करने वालों को वो पनाह देता था। हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र- जहां तैनाती, वहां गड़बड़ियां हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र प्रताप सिंह सचेंडी थाने पर डेढ़ महीने तैनात रहा। वहां थाना प्रभारी की जीप चलाता था। उसके खिलाफ शिकायतें थीं कि वो विवादित और कीमती जमीनों के मामले पैसे लेकर निपटा रहा है। इसके बाद उसे थाने से हटाया गया। वो क्राइम ब्रांच में भी पोस्टेड रहा, जहां उसकी सटोरियों और तस्करों से साठगांठ सामने आई। इसके बाद जितेंद्र को वहां से भी हटा दिया गया। इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए- पुलिस की तस्करों से सेटिंग ऐसे सामने आई… इसकी शुरुआत 7 अक्टूबर, 2025 से हुई, जब कानपुर में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कमान संभाली। पुरानी फाइलों को देखते हुए उन्हें पता चला कि कानपुर के कुछ इलाकों में गांजा और चरस की तस्करी बढ़ गई है। IPS अफसर सुमित सुधारकर रामटेके को उन्होंने ऑफिस बुलाया और नशे की तस्करी के खिलाफ काम करने के लिए फ्री हैंड दिया। IPS ने तुरंत एक स्पेशल टीम बनाई। वह तस्करों के मूवमेंट का पीछा करने लगे। टीम ने स्कूटी पर घूम-घूमकर कोकीन और गांजा बेचने वालों का पता किया। पहली सफलता 15 अक्टूबर को हाथ लगी। जब उन्होंने तस्कर कुनाल गुप्ता, अर्जुन सिंह और मनीष को अरेस्ट किया। उनके पास से 100.38 ग्राम गांजा और 3.45 ग्राम कोकीन बरामद की गई। इसके बाद 22 अक्टूबर को काकादेव कोचिंग मंडी में नशे का सिंडिकेट चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर सुशील बच्चा के भाई राजकुमार उर्फ बउआ लिंड को 70 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। 10 जनवरी, 2026 को पुलिस ने 2.50 करोड़ के गांजा के साथ 5 तस्करों को पकड़ा, इनमें साकेतनगर में रहने वाले दीपू और दीपा भी पकड़े गए। आरोपियों के पास से 5.43 लाख रुपए नकद मिले थे। पुलिस कमिश्नर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि ये बदमाश छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर शहर में गांजा सप्लाई करते थे। इन तमाम खुलासों के बाद भी शहर में मादक पदार्थ तस्करों का नेक्सेस पूरी तरह नहीं टूटा। ADCP सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि टीम को पनकी, काकादेव, नौबस्ता, मछरिया, सर्वोदयनगर, कल्याणपुर, नवाबगंज समेत कई जगह बड़े पैमाने पर तस्करी की जानकारी मिल रही थी। पुलिस अपना जाल बिछाती, लेकिन तस्कर बच निकलते थे। अफसरों को तस्करों के साथ पुलिस की मिलीभगत होने का शक हुआ। ADCP सुमित सुधाकर रामटेके ने सीक्रेट जांच शुरू की। तब कुछ पुलिस वालों की CDR में संदिग्ध नंबर सामने आए। इनमें एक दरोगा और तीन हेड कॉन्स्टेबल के नंबर मिले। तस्करों को अलर्ट करने का तरीका समझिए- कोई इमोजी भेजता, कोई 3 मिस कॉल करता ADCP ने बताया- तस्करों को अलर्ट करने का पुलिसकर्मियों का अपना एक अलग पैटर्न होता था। कोई वाट्सएप पर कॉल करता था। कोई मैसेज में इमोजी बनाकर सतर्क करता। कोई दो या तीन बार मिस कॉल करके पुलिस की छापेमारी की जानकारी देता था। पूरे मामले में जांच के बाद संदिग्ध पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया है। दोषी साबित होने के बाद अब ADCP पूर्व अंजिल विश्वकर्मा इस मामले की जांच कर रही हैं। ….. ये पढ़ें - डकैती मामले में अखिलेश दुबे की जमानत मंजूर:कानपुर में होटल संचालिका प्रज्ञा त्रिवेदी ने दर्ज कराई थी FIR, फिलहाल जेल में ही रहेंगे कानपुर के जूही में होटल संचालिका प्रज्ञा त्रिवेदी की ओर से डकैती, रंगदारी मामले में अखिलेश दुबे को एडीजे प्रथम सपना त्रिपाठी की कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि किदवई नगर में होटल कारोबारी से ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने और ग्वालटोली थाने में दर्ज वक्फ की संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होने की वजह से अखिलेश दुबे को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा। बता दें कि अखिलेश के खिलाफ दर्ज 6 मुकदमों में से 4 में मुकदमों में जमानत मिल चुकी है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में कांग्रेस-वामपंथी पार्टियों का सफाया:चार साल पुरानी पार्टी RSP ने 46 सीटें जीतीं, 73 पर बढ़त; बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय
    Next Article
    'योगी बोले- उन्होंने माफिया बनाए, हमने मेडिकल कॉलेज':आगरा में CM ने कहा-हम सुपर स्पेशिलियटी अस्पताल की पॉलिसी ला रहे, BJP-RSS की बैठक में शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment