Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'योगी बोले- उन्होंने माफिया बनाए, हमने मेडिकल कॉलेज':आगरा में CM ने कहा-हम सुपर स्पेशिलियटी अस्पताल की पॉलिसी ला रहे, BJP-RSS की बैठक में शामिल हुए

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के पहले की सरकारों पर जमकर हमला बोला। कहा पहले माफिया राज था। 2017 से पहले यूपी में सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज थे। आज हम 81 मेडिकल कॉलेज संचालित कर रहे हैं। पहले मेडिकल कॉलेज नहीं थे, तब वन डिस्ट्रिक-वन माफिया था। अब वन डिस्ट्रिक-वन मेडिकल कॉलेज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार की सोच माफिया तक सीमित थी, इसलिए उन्होंने माफिया विकसित किए। हमने मेडिकल कॉलेज विकसित किया। सरकार ने हर डिस्ट्रिक के लिए एक मेडिकल कॉलेज दिया। यूपी में दो एम्स भी संचालित हो रहे हैं। यथार्थ हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बहुत जल्द सुपर स्पेशिलियटी अस्पताल के लिए सरकार पॉलिसी लेकर आ रही है। मेडिकल कॉलेज बनाने में सरकार सहयोग करेगी। उसके पहले मुख्यमंत्री ब्रज क्षेत्र के आरएसएस और भाजपा की समन्य बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों पर मंथन हुआ। बैठक में आगरा शहर में अतिक्रमण और अफसरों की अनदेखी का मुद्दा भी उठा। यह 2 तस्वीर देखिए… BJP-RSS की बैठक में पदाधिकारी बोले-अफसर नहीं सुनते हैं फतेहाबाद रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर पर RSS ब्रज क्षेत्र की समन्वय बैठक में 23 पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री इस बैठक में करीब दो घंटे मौजूद रहे। इस बीच संवाद के दौरान RSS पदाधिकारियों ने शहर में अवैध कब्जों को लेकर सवाल खड़े किए। पदाधिकारियों ने कहा-शहर अवैध कब्जों से पटा है। कब्जे हटा जाएं। ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में उद्योगों पर लगे प्रतिबंध पर भी चर्चा हुई। संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने इसे हटाने की पहल करने की मांग उठाई। जिससे कि आगरा में उद्योग स्थापित हो सकें और रोजगार के अवसर विकसित हो सकें। बैठक में पदाधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। कहा-अधिकारी सुनते ही नहीं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अपना रवैया बदलें। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति के रोडमैप पर मंथन किया गया। बैठक में संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष बोले-मिलने-जुलने के लिए बैठक थी भाजपा-आरएसएस की समन्वय बैठक में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दैनिक भास्कर से कहा-ये मिलने-जुलने के लिए बैठक थी। बैठक में इसके अलावा कुछ विशेष नहीं रहा। क्या चुनाव की रणनीति के संबंध में कोई चर्चा हुई, इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने टालते हुए कहा, इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई। सीएम की डिनर डिप्लोमेसी, स्वयंसेवकों संग लंच सीएम योगी ने RSS के स्वयंसेवकों के साथ लंच किया। इस दौरान सभी को लौकी की सब्जी, मटर-गोभी की मिक्स सब्जी, दाल, रोटी सर्व की गई। पूरा खाना बिना प्याज और लहुसून के बना था। सीएम योगी ने भी यही खाना खाया। इसे डिनर डिप्लोमेसी के तौर पर देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन इस बैठक का एक मुख्य एजेंडा वर्ष 2027 में होने वाले UP विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन और सरकार के बीच समन्वय की मजबूती पर जोर दिया गया। संघ और भाजपा नेतृत्व प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। हालांकि पदाधिकारियों ने जानकारी साझा नहीं की। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में समय रहते भाजपा और RSS बूथ लेवल तक अपने संगठन को कसने पर मंथन हुआ। संघ के शताब्दी वर्ष को भी ध्यान में रखते हुए व्यापक सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार हुआ। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे व्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चरस-गांजा बिकवाकर सिपाही ने कमाए 100 करोड़:छापेमारी से पहले तस्कर को कॉल करते-माल हटा लो; कानपुर में दरोगा-कॉन्स्टेबल के ऑडियो मिले
    Next Article
    अखिलेश बोले- मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे:योगी पर तंज कसा- पहले CM जो विदाई से पहले ही घूमने चले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment