Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौरसिया समाज के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले: ब्रजेश पाठक:लखनऊ में शिवदयाल चौरसिया जयंती पर हुआ शिखर सम्मान समारोह

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में लोक अदालत के जनक स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया की जयंती के अवसर पर भारतीय चौरसिया महासभा की ओर से शिखर सम्मान समारोह और सामाजिक जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। विश्वेश्वरैया हॉल में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि चौरसिया समाज की हर समस्या में सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। स्व. शिवदयाल चौरसिया को दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके सामाजिक समरसता, न्याय और जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन को याद किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि स्व. शिवदयाल चौरसिया का जीवन समाज के लिए प्रेरणा है और उनके विचार आज भी लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। समाज के योगदान को बताया महत्वपूर्ण डिप्टी सीएम ने कहा कि चौरसिया समाज का समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभा सकता है। प्रतिमा स्थापना की रखी गई मांग कार्यक्रम के दौरान चौरसिया समाज की ओर से डिप्टी सीएम को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। इसमें स्व. शिवदयाल चौरसिया की प्रतिमा स्थापित करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाज को आश्वस्त किया कि वे उनकी इस मांग को सरकार के समक्ष जरूर रखेंगे और इस पर सकारात्मक पहल का प्रयास किया जाएगा। समाज की एकता और जागरूकता पर जोर कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने समाज के प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए समाज की एकता और शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता और संगठन की भावना से ही समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्व. शिवदयाल चौरसिया का समर्पित जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन करता रहेगा। कई गणमान्य लोग रहे मौजूद इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौरसिया, संरक्षक राजेंद्र चौरसिया सहित समाज के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजेश महतो, दीपक चौरसिया, पारसनाथ चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, ओम प्रकाश चौरसिया, देवेंद्र चौरसिया, मनीष चौरसिया और प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संचालक शिवम चौरसिया समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एप्स्टीन फाइल्स में बड़े नेताओं के नाम- बाबा रामदेव:मैनपुरी में बोले- अमेरिका में दुराचार के लिए बना था टापू
    Next Article
    सपा ने सुल्तानपुर में मनाई कांशीराम जयंती:नेताओं ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment