Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने सुल्तानपुर में मनाई कांशीराम जयंती:नेताओं ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया

    11 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने रविवार को सुल्तानपुर में कांशीराम जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया। पूर्व विधायक और सपा प्रवक्ता अनूप संडा ने इस मौके पर कहा कि यह मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि और बाबा साहेब के मिशन को याद करने का दिन है। उन्होंने बताया कि इन महान शख्सियतों ने भारत के शोषित, वंचित और पीड़ित समाज को न्याय दिलाने का काम किया। संडा ने आगे कहा कि आज हम जिस समानता की बात करते हैं, वह बाबा साहेब के सपनों का ही परिणाम है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इन्हीं महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसौली विधायक ताहिर खान ने कार्यक्रम में क्षेत्र में गैस की भारी किल्लत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश की विदेश नीति और आंतरिक वितरण प्रणाली कमजोर होती जा रही है, जिससे गरीब आदमी सिलेंडर के लिए लाइन में खड़ा है, जबकि अमीरों को कोई दिक्कत नहीं है। खान ने केंद्र और प्रदेश सरकार से उपभोक्ताओं की इस परेशानी का समाधान करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समाज या जाति विशेष पर टिप्पणी करना गलत है, और समाजवादी पार्टी समानता में विश्वास रखती है तथा सबको साथ लेकर चलने की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, पूर्व विधायक भगेलूराम, अरुण वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल, रिजवान उर्फ पप्पू, जितेंद्र वर्मा बाजीगर, गुफ़रान अहमद सैफी सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौरसिया समाज के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले: ब्रजेश पाठक:लखनऊ में शिवदयाल चौरसिया जयंती पर हुआ शिखर सम्मान समारोह
    Next Article
    आजमगढ़ में दबंगों ने महिला को पीटा, VIDEO:विरोध करने पर छेड़खानी की, घायल अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment