Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में 1.12 लाख कॉपियों का मूल्यांकन:सीआईसी केंद्र पर आज से शुरू, 452 परीक्षक करेंगे जांच

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। यह कार्य चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी स्थित सीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर किया जा रहा है। इस बार केंद्र पर कुल 1 लाख 12 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने मूल्यांकन शुरू होने से पहले प्रधान परीक्षकों और सहायक परीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने बोर्ड के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इस वर्ष हाईस्कूल की 66 हजार और इंटरमीडिएट की 56 हजार कॉपियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 235 और इंटर में 217 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं निर्देशों के अनुसार, हाईस्कूल के परीक्षक प्रतिदिन 50 कॉपियां और इंटरमीडिएट के परीक्षक 45 कॉपियां जांचेंगे। कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए हाईस्कूल में 34 और इंटर में 22 टोलियां बनाई गई हैं। प्रत्येक टोली का नेतृत्व एक प्रधान परीक्षक करेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्य छात्रों के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड ने इस बार हर विषय के लिए अंकेक्षक भी नियुक्त किए हैं, जो परीक्षकों द्वारा जांची गई कॉपियों की दोबारा जांच करेंगे। परीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर अंक दर्ज करें, अंदर और मुख्य पृष्ठ पर अंक समान हों, तथा ओवरराइटिंग या फ्लूड का प्रयोग न करें। गलती होने पर सीसी-16 प्रपत्र के माध्यम से सही अंक दर्ज किए जाएंगे। मूल्यांकन का समय 10 बजे से 5 बजे तक उप नियंत्रक डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। केंद्र पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और केवल परिचय पत्रधारी परीक्षकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बाहरी जनपदों से आई उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित कोठार में रखा गया है, जहां निर्धारित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन का कहना है कि पारदर्शी और त्रुटिरहित मूल्यांकन सुनिश्चित कर विद्यार्थियों को समय पर परिणाम उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम में लगा संभव दिवस:अतिक्रमण, सफाई और लाइट से जुड़ीं 10 शिकायतें आईं, दो का निस्तारण हुआ
    Next Article
    प्रयागराज महापौर ने संगम क्षेत्र में झाड़ू लगाई:स्वच्छ संगम अभियान में नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी भी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment