Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेतावनी- यूपी में कल 75 शहरों में बारिश का अलर्ट:10 नदियां उफान पर; काशी में गंगा आरती घाट, वृंदावन में परिक्रमा मार्ग डूबे

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत 10 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट पर परिक्रमा मार्ग डूब गया है। भक्त एक फीट पानी में उतरकर परिक्रमा लगा रहे हैं। कानपुर शहर से 25 किलोमीटर दूर गंगा घाट के किनारे ब्रह्मावर्त घाट पर 'ब्रह्मा की खूंटी' मंदिर में खूंटी डूब गई। काशी में गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है। सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। इससे उनका आपस में संपर्क टूट गया है। दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती की जगह बदल दी गई है। फर्रुखाबाद में 36 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बिजनौर में पिछले 11 दिनों से गंगा का पानी स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। 12 गांवों में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर जाने को मजबूर हैं। दोनों की जिलों के ग्रामीण इलाकों में नावें चल रही हैं। लोगों को ट्रैक्टर और बैलगाड़ी के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। रविवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। हालांकि, बीच-बीच में बादल छा रहे हैं। ठंडी हवा चलने की वजह से गर्मी नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 52 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर और सोनभद्र समेत 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। ललितपुर और महोबा में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- दक्षिण-पश्चिम यूपी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। मानसूनी रेखा दिल्ली और आगरा से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके अलावा, दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर बना एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक यूपी के दक्षिणी हिस्सों में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा। उत्तर प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से करीब 20% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में प्रदेश में 423.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 337.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, सभी जिलों में बारिश एक जैसी नहीं हुई है। कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूजीलैंड में अमेरिका से आधे खर्च में पढ़ाई:भारतीय छात्र 1 साल में 33% बढ़े, छात्रों को पढ़ाई के बाद 3 साल का वर्क वीजा भी
    Next Article
    बरेली में कांवड़ रूट पर नॉनवेज दुकानों पर बुलडोजर चला:बीमार पति को पीठ पर लादकर चल रही पत्नी; मुजफ्फरनगर में बंकरों में हथियारों से लैस जवान तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment