Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली के हसनपुर गांव में 20 साल से सड़क-नाली नहीं:नाराज ग्रामीणों ने कहा- चुनाव में जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार करेंगे

    14 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के नियामताबाद ब्लाक के हसनपुर गांव में सड़क और नाली की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 20 साल से गांव में बुनियादी सुविधाओं की समस्या बनी हुई है और कई बार शिकायत के बावजूद इसका समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने आगामी चुनाव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार का सामूहिक फैसला लेने की बात कही है। ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण बारिश के दिनों में गांव में आवागमन मुश्किल हो जाता है। नाली नहीं होने से घरों और बारिश का पानी रास्तों पर जमा रहता है, जिससे जगह-जगह कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क निर्माण और जल निकासी के लिए नाली बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। रास्तों पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लंबे समय से नाली नहीं होने के कारण जल निकासी की समस्या भी बनी हुई है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा परेशानी ग्रामीणों के मुताबिक, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। उनका कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित लोगों से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण अब अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति देखने और समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे हैं। प्रधान और जिला पंचायत सदस्य से भी लगाई थी गुहार ग्रामीणों रवि कुमार, मनमोहन, गुलाब और मंशा देवी ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रधान और जिला पंचायत सदस्य से भी गुहार लगाई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। समाधान नहीं हुआ तो चुनाव बहिष्कार की बात ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से समस्या झेलने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से उन्होंने आगामी चुनाव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार करने का फैसला किया है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मौके पर आकर सड़क और नाली की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीएचयू और साईं इंस्टीट्यूट के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू:ग्रामीण विकास के लिए बीएचयू और साईं इंस्टीट्यूट मिलकर करेंगे काम
    Next Article
    राजाजीपुरम में गणपति बप्पा की निकली विसर्जन यात्रा:ढोल-नगाड़ों के साथ निकली गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा, कुड़ियाघाट में विसर्जन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment