Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएचयू और साईं इंस्टीट्यूट के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू:ग्रामीण विकास के लिए बीएचयू और साईं इंस्टीट्यूट मिलकर करेंगे काम

    14 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार, डिजिटल तकनीक, कौशल विकास, उद्यमिता और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) और साईं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट के बीच बुधवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। समझौता ज्ञापन समारोह बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की मौजूदगी में हुआ। बीएचयू की ओर से रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव और निदेशक अजय कुमार सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कुलपति ने कहा कि तकनीक और नवाचार की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। साईं इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एवं आईटी-बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो. एसएन उपाध्याय ने ग्रामीण जरूरतों से नई तकनीक को जोड़ने पर जोर दिया। एमओयू के तहत अनुसंधान, तकनीकी विकास, नवाचार, कौशल प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, तकनीक हस्तांतरण और उद्यमिता विकास के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे। किसानों और महिलाओं की आजीविका, डिजिटल समावेशन तथा ग्रामीण नवाचार को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिसड़ा में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत हुआ कार्यक्रम:खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार की संभावनाएं बताईं, उद्यम शुरू करने का दिया मार्गदर्शन
    Next Article
    चंदौली के हसनपुर गांव में 20 साल से सड़क-नाली नहीं:नाराज ग्रामीणों ने कहा- चुनाव में जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment