Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में कार की टक्कर से महिला की मौत:दुकान से सामान खरीदने जाते समय हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय प्रभावती देवी की मौत हो गई। जंसो की मड़ई के समीप एक वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जंसो की मड़ई निवासी प्रभावती देवी नेशनल हाईवे पार कर परचून की दुकान से सामान खरीदने जा रही थीं। इसी दौरान चंदौली की ओर जा रही एक वैगनआर कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से प्रभावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रभावती देवी की मौत ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई। उनका पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया जा रहा है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने करंट लगने का आरोप लगाया, दुकान पर काम करने गया था
    Next Article
    झांसी में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment