Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी जनपद के गुरसरांय थाना क्षेत्र के आलमपुरा गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसान की पहचान बृज किशोर अहिरवार (40 वर्ष), पुत्र रामलाल अहिरवार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बृज किशोर अहिरवार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में पंखे के हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों को घटना का पता चलते ही वे उन्हें आनन-फानन में गुरसरांय स्थित अस्पताल ले गए। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी ने जांच के बाद बृज किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गुरसरांय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में कार की टक्कर से महिला की मौत:दुकान से सामान खरीदने जाते समय हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    मेरठ में भाजपाईयों ने तैयार की प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा:7 मार्च से मंडल स्तर पर आयोजित होंगे दो दिवसीय शिविर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment