Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने करंट लगने का आरोप लगाया, दुकान पर काम करने गया था

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक सुबह घर से दुकान के लिए निकला था, लेकिन दोपहर बाद उसकी मौत की खबर आई। परिजनों ने काम के दौरान करंट लगने से मौत का आरोप लगाया है और घटना छिपाने के लिए शव दूसरी जगह फेंकने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक जितेंद्र कुमार सुबह करीब नौ बजे अपने घर से आरपी ट्रॉली वर्कशॉप के लिए निकले थे। यह वर्कशॉप फर्रुखाबाद फाटक वाले पुल के नीचे स्थित है। परिवार का कहना है कि वह रोज की तरह काम पर गए थे और किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं दी थी। दोपहर तक सब कुछ सामान्य था। फोन से मिली मौत की सूचना परिजनों के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दुकान मालिक का फोन आया। फोन पर बताया गया कि जितेंद्र कहीं दूसरी जगह पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके की ओर दौड़े। जब तक वे पहुंचे, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज चुकी थी। इस खबर से परिवार में चीख पुकार मच गई। करंट लगने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मौत दुकान पर काम करते समय करंट लगने से हुई है। उनका कहना है कि सच्चाई छिपाने के लिए शव को दूसरी जगह डाल दिया गया। जितेंद्र अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। परिवार में 15 वर्षीय बेटी सिद्धि शर्मा, 8 वर्षीय बेटा देवेश और 4 वर्षीय छोटा बेटा शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण साफ हो पाएंगे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार:जेवरात-नकदी बरामद, महिलाओं को निशाना बनाकर करते थे लूट
    Next Article
    चंदौली में कार की टक्कर से महिला की मौत:दुकान से सामान खरीदने जाते समय हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment