Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में करंट लगने से मजदूर की मौत:निर्माणाधीन मकान में काम करते समय हुआ हादसा

    8 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय बिजली का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग आंशिक रूप से प्रभावित हुए। यह घटना उस समय हुई जब मजदूर लोहे का सरिया लेकर पिलर तैयार कर रहे थे। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया, जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से राम प्रताप प्रजापति उर्फ बाबू (28) गहरे गड्ढे में गिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने तुरंत बिजली का कनेक्शन काटा और घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान राम प्रताप प्रजापति उर्फ बाबू ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बीके पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मृतक राम प्रताप प्रजापति उर्फ बाबू बिछिया कला सियाराम के पुत्र थे। उनके साथ बद्दर राम (60) और जसुरी गांव के बाबूलाल (50) भी काम कर रहे थे, जो आंशिक रूप से प्रभावित हुए। ग्रामीणों के अनुसार, राम प्रताप की शादी दस साल पहले बथावर गांव की रीता से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, किशन (6) और कन्हैया (3)। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस किल्लत बनी बिजली आपूर्ति के लिए मुसीबत:भीषण गर्मी में AC के बाद इंडक्शन का लोड बढ़ा, ओवरलोडिंग से थार्रा रहे ट्रांसफार्मर
    Next Article
    लखनऊ में मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला:गले और पीठ पर लगी गंभीर चोट, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment