Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस किल्लत बनी बिजली आपूर्ति के लिए मुसीबत:भीषण गर्मी में AC के बाद इंडक्शन का लोड बढ़ा, ओवरलोडिंग से थार्रा रहे ट्रांसफार्मर

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग एक बार फिर आपूर्ति की राह में आकर खड़ी हो गई है, जिस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने लगी है। गर्मियों में अभी तक एयर कंडीशन को ओवरलोडिंग का बड़ा कारण माना जाता था लेकिन पहली बार गैस किल्लत ओवरलोडिंग की वजह बनकर सामने आई है। गर्मी में बिजली कटौती बढ़ जाती है। अमूमन इसकी वजह कई गुना लोड बढ़ जाना होता है। एयर कंडीशन मुख्य वजह बताये जाते हैं, जिस कारण ट्रांसफार्मर में फॉल्ट शुरू हो जाते हैं। 42 डिग्री टेंपरेचर के बाद एक बार फिर शहर में बिजली संकट खड़ा होता दिख रहा है। शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर पर क्षमता से 25% अधिक लोड बढ़ गया है, जिसने अफसरों के माथे पर परेशानी की लकीर खींच दी है। इंडक्शन का उपयोग बढ़ा रहा चिंता गर्मी के मौसम में एयर कंडीशन का प्रयोग बढ़ जाता है जिस कारण लोड तीन गुना तक पहुंच जाता है। इस बार एक नई मुसीबत सामने आई है। दरअसल, अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध के बाद देश में एलपीजी गैस का संकट बढ़ गया। लोगों ने संकट से उबरने के लिए इंडक्शन चूल्हों का रुख किया। बहुत तेजी से इंडक्शन का उपयोग बड़ा है जिसका लोड एयर कंडीशन के बराबर माना जाता है। विद्युत विभाग के अफसर भी इसे स्वीकार रहे हैं। चार ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के दायरे में हर वर्ष गर्मी शुरू होने से पहले पीवीवीएनएल ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर लाइन बदलने का काम करता है ताकि गर्मी में ओवरलोड की समस्या पैदा ना हो। इस बार काम थोड़ा देरी से शुरू हुआ जिसके बाद शहरी क्षेत्र में गंगानगर प्रथम, गंगानगर द्वितीय, कंकरखेड़ा टाउन और कंकरखेड़ा रुरल को क्षमता वृद्धि के लिए चिन्हित किया गया। फिलहाल इन सभी में काम चल रहा है। कई नए स्पॉट ने बढ़ाई चिंता अभी तक पीवीवीएनएल के अफसर शहर के चार स्पॉट को ही ओवरलोडिंग के दायरे में मान रहे थे लेकिन भीषण गर्मी बढ़ते ही कई नए स्पॉट तैयार हो गए हैं। ब्रह्मपुरी की सुनारों वाली गली में 630 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था जिस पर अचानक लोड 750 केवीए पहुंच गया है। ट्रांसफार्मर ना फुके इसके लिए 400 केवीए की अतिरिक्त ट्राली खड़ी की गई है और लोड उस पर ट्रांसफर किया गया है। शेरगढ़ी में मंगलवार रात लोगों का हंगामा नौचंदी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी में मंगलवार रात बिजली कटौती हंगामे की वजह बन गई। दरअसल यहां 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर दो सर्किट चल रहे थे। इन सर्किट पर 550 एंपियर लोड आ रहा था। आरोप है कि शेरगढ़ी के लोगों ने आई ब्लॉक शास्त्री नगर की आपूर्ति बंद करा दी, जिस कारण पुलिस को बुलाना पड़ा। जैसे तैसे आपूर्ति बहाल कराई गई। सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर मोहम्मद अरशद ने बताया कि वहां एक अतिरिक्त सर्किट बनाकर लोड ट्रांसफर किया जा रहा है। चीफ बोले- इंडक्शन ने बढ़ाई ओवरलोडिंग चीफ इंजीनियर रजनीकांत मिश्रा की मानें तो पिछले कुछ दिनों में अप्रत्याशित रूप से लोड की शिकायत बढ़ी है। विभाग सतर्क है और इस समस्या से निपटने के लिए या तो लोड ट्रांसफर कर रहा है या वहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई दी जा रही है। अभी तक एयर कंडीशन लोड बढ़ाते थे लेकिन इस बाद गैस किल्लत के कारण चलन में आया इंडक्शन भी लोड बढ़ा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर सांकेतिक हड़ताल:केमिस्ट और दवा विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट में पैदल मार्च निकालकर की नारेबाजी
    Next Article
    चंदौली में करंट लगने से मजदूर की मौत:निर्माणाधीन मकान में काम करते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment