Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में पत्नी का गला घोटकर हत्या किया:दो साल पहले की थी लव मैरिज, ससुराल वालों ने 2 मार्च को बाइक देने का किया था वायदा

    6 hours ago

    1

    0

    चंदौली में पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने दो वर्ष पहले लव मैरिज किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को 4 घंटे में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ हुई पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल लिया है। मृतका के परिजन की ओर से मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी पति को जेल भेज दिया है। मृतका की मां ने बताया कि आरोपी दामाद बाइक और रुपए की मांग करता था। न मिलने पर मेरी बेटी के साथ आय-दिन मारपीट करता था। हमने 2 मार्च को बाइक देने का वायदा किया था। देखें 2 तस्वीरें… अंतरजातीय विवाह से नाराज परिजनों ने कर दिया था बेदखल यह पूरा मामला चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव का है। गांव निवासी बबली गौड़ (22) दशमी राम गौड़ और सनी कुमार मौर्य (24) पुत्र सुमेर मार्य ने करीब दो साल पहले परिवार वालों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात जीआईसी इंटर कॉलेज चकिया में पढ़ाई के दौरान हुई थी। अंतरजातीय विवाह से नाराज सनी के परिजनों ने उसको घर से बेदखल कर दिया था। इसके बाद वे अपने परिवारों से अलग गांव में ही किराए का मकान लेकर रहते थे। सनी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। सुबह देर तक घर से नहीं निकले तो ग्रामीणों ने देखा पिछले कुछ समय से दंपति के बीच आपसी विवाद और तनाव चल रहा था। सोमवार की देर रात यह विवाद बढ़ गया। इस दौरान सनी ने बबली की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया। मंगलवार की सुबह में देर तक जब कोई घर से बाहर नहीं निकला तो ग्रामीणों को संदेह हुआ। उन्होंने घर के अंदर देखा तो बबली अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बबली के परिजनों की दी। मौके पर पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां बोली- फाइनेंस पर बाइक देने का किया था वायदा मृतका की मां निर्मला देवी ने बताया कि आरोपी दामाद शादी के डेढ़ साल बाद दहेज की मांग करने लगा। इस पर ससुराल वालों ने असमर्थता जताई। लेकिन सनी लगातार अपाचे बाइक और 50 हजार रुपए के लिए लाने के लिए बबली पर दबाव बनाता रहा। इस दौरान कई बार मारपीट भी की। बबली को प्रताड़ित देख पिता दशमी राम गौड़ ने 2 मार्च तक फाइनेंस पर अपाचे बाइक दिलाने का वायदा किया था। वहीं, चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के साथ हुई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। इसके बाद उसको जेल भेज दिया गया है। ---------------- यह खबर भी पढ़िए… पत्नी से मिलने बुलाकर दामाद की हत्या की:बाप-बेटों ने सीने में मारे चाकू, 2 साल पहले की थी लव मैरिज लखनऊ में ससुराल आए दामाद की हत्या कर दी गई। विदाई के बहाने बुलाकर ससुर और सालों ने बेरहमी से पिटाई की। पेट और सीने में चाकू घोंप दिया। उपचार के उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथ आए भाई को भी चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दोनों ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। इसका युवती के घार वाले विरोध कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन के किसान मेले में बार-बालाओं का डांस:किसानों को लुभाने का आरोप, देखने के लिए जुटी भारी भीड़
    Next Article
    आजमगढ़ में 12 को आजीवन कारावास:1999 में शिया-सुन्नी विवाद के बाद दंगा हुआ था, सभी पर 50 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment