Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन के किसान मेले में बार-बालाओं का डांस:किसानों को लुभाने का आरोप, देखने के लिए जुटी भारी भीड़

    8 hours ago

    1

    0

    जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में आयोजित किसान मार्ट मेला विवादों में घिर गया है। आरोप है कि किसानों को लुभाने और भीड़ जुटाने के लिए मेले के मंच पर बार-बालाओं से अश्लील डांस करवाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उरई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में यह मेला आयोजित किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेले में कृषि उपकरणों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए थे। हालांकि, मंच पर फिल्मी गानों पर बार-बालाओं का डांस शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि कई फिल्मी गीतों पर लगातार अश्लील ठुमके लगवाए गए। इस पर वहां मौजूद लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने इसे मनोरंजन बताया, जबकि कई स्थानीय निवासियों और किसानों ने इसे अनुचित बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। इसी दौरान, किसी व्यक्ति ने कार्यक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मेले के आयोजन और मंच पर हुए इस नृत्य को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर इस पूरे मामले की प्रशासनिक जांच की मांग भी उठ रही है। फिलहाल, इस मामले पर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की बात कही जा रही है। यह घटना किसान मार्ट मेला क्षेत्र में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मालदा टाउन-उधना के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन:उत्तर मध्य रेलवे का फैसला, प्रयागराज-छिवकी में भी होगा ठहराव
    Next Article
    चंदौली में पत्नी का गला घोटकर हत्या किया:दो साल पहले की थी लव मैरिज, ससुराल वालों ने 2 मार्च को बाइक देने का किया था वायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment