Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चांदपुर में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देकर 6 छात्राएं लापता:शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिवार ने तलाश की, पुलिस में शिकायत

    5 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं लापता हो गई हैं। परीक्षा के बाद गुरुवार देर शाम तक घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर स्थानीय थाने में सूचना दी गई। यह घटना गुरुवार को इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा के बाद हुई। चांदपुर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्राएं परीक्षा देने पहुंची थीं। लापता हुई छात्राओं में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राएं और चांदपुर सहित पास के गांवों की चार अन्य छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्राएं देर शाम तक अपने घरों को नहीं लौटीं, तो उनके परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने तुरंत उनकी तलाश शुरू की। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र की दो छात्राओं के परिजनों ने उनकी सहपाठियों और अन्य चार छात्राओं के घरों पर जाकर पता किया, तो वे भी अपने घर नहीं पहुंची थीं। एक साथ छह छात्राओं के गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रात करीब 10 बजे, सभी छात्राओं के परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक चांदपुर अमित कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की बताया कि लापता नहीं हुई बता कर गई है कोई बहन को किसी ओर को। बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में फर्जी अस्पताल और जांच केंद्र का संचालन:बिना लाइसेंस एक्स-रे और सीआर मशीन संचालित, स्वास्थ्य विभाग ने नहीं किया कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह:ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का करेंगे लोकार्पण, 1519 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment