Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चांदपुर से होकर गुजरेंगे दिल्ली मेरठ जाने वाले वाहन:जलभराव के कारण यातायात डायवर्ट, बिजनौर से मेरठ-मुजफ्फरनगर NH 34 बंद

    18 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बिजनौर से मेरठ और मुजफ्फरनगर को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (NH-34) देवल गांव के पास जलभराव के कारण बंद कर दिया गया है। सड़क पर पानी भरने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। NH-34 पर देवल गांव के पास सड़क पर पानी भरने के कारण दिल्ली और मेरठ जाने वाले वाहनों को अब चांदपुर-धनौरा मार्ग से होकर भेजा जा रहा है। नूरपुर और चांदपुर में ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है और मौके पर पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं। मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतार रूट बदलने के कारण मुरादाबाद स्टेट हाईवे (नूरपुर-बिजनौर मार्ग) पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। नूरपुर से ट्रैफिक को डायवर्ट किए जाने के चलते भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वहीं बैराज रोड पर भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। इन मार्गों से होकर गुजर रहे वाहन पुलिस के अनुसार, नगीना, नजीबाबाद, धामपुर और मुरादाबाद की ओर से आने वाले सभी वाहनों को चांदपुर की ओर मोड़ा जा रहा है। यहां से वाहन गजरौला होते हुए मेरठ और दिल्ली की ओर भेजे जा रहे हैं, ताकि जलभराव वाले क्षेत्र से यातायात को सुरक्षित रखा जा सके। प्रशासन की अपील प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और पुलिस द्वारा जारी यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि जलभराव की स्थिति सामान्य होने के बाद ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में घर-स्कूल पर 11 हजार वोल्ट लाइन, खतरा:ग्रामीणों ने तत्काल स्थानांतरण की मांग की, विधायक ने लिखा पत्र
    Next Article
    सोनभद्र में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:छह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment