Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में घर-स्कूल पर 11 हजार वोल्ट लाइन, खतरा:ग्रामीणों ने तत्काल स्थानांतरण की मांग की, विधायक ने लिखा पत्र

    19 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जिले के करमा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केकराही में ग्रामीण 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन और 100 केवीए ट्रांसफार्मर को लेकर चिंतित हैं। यह लाइन घरों और एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के ऊपर से गुजर रही है, जबकि ट्रांसफार्मर आवासीय क्षेत्र के करीब स्थापित है। ग्रामीणों ने इसे बड़े हादसे का संभावित कारण बताते हुए तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग सोनभद्र को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में बताया कि ग्राम केकराही निवासी अरविंद कुमार के घर के पास 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है और 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन उनके घर व इंग्लिश मीडियम स्कूल के ऊपर से गुजर रही है। विधायक ने ट्रांसफार्मर को लगभग 50 मीटर दूर सरकारी खाली भूमि पर स्थानांतरित करने और बिजली लाइन को हटाने की मांग की है। इस संबंध में, पीड़ित परिवार के सदस्य अरविंद कुमार, रामा सिंह मौर्य, मिश्री लाल मौर्य, संजय केशरी, पूर्व प्रधान राम बिहारी यादव, डॉ. राम सुभग सिंह, अशोक शर्मा, भोला मौर्य और अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भी एक प्रार्थना पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात और तेज हवाओं के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा खतरे में है। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया और कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्युत विभाग की होगी। स्थानीय लोगों की मांग है कि किसी संभावित हादसे का इंतजार करने के बजाय, प्रशासन को तत्काल सुरक्षा के आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तड़के से झमाझम बरस रहे बादल:भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, भारी बारिश का अलर्ट; रिकॉर्ड 27.2 मिमी बरसात
    Next Article
    चांदपुर से होकर गुजरेंगे दिल्ली मेरठ जाने वाले वाहन:जलभराव के कारण यातायात डायवर्ट, बिजनौर से मेरठ-मुजफ्फरनगर NH 34 बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment