Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रशेखर आजाद पर आपत्तिजनक पोस्ट, संभल पुलिस से शिकायत:इंस्टाग्राम पोस्ट पर कार्रवाई की मांग, दिल्ली तरुण हत्याकांड को लेकर पोस्ट की

    12 hours ago

    1

    0

    संभल में भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह टिप्पणी इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा की गई थी। शिकायत में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। यह घटना संभल जिले की चंदौसी तहसील के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा की है। भीम आर्मी के चंदौसी तहसील अध्यक्ष विकास कुमार ने थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि गांव देवरखेड़ा निवासी अनमोल खटीक पुत्र रामौतार ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ जातिसूचक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। अनमोल खटीक ने यह आपत्तिजनक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आईडी 'Anmol-Khatik-76' से जारी किया था। शिकायत में कहा गया है कि इस वीडियो से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और चंद्रशेखर आजाद से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। तहसील अध्यक्ष ने इस हरकत से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका भी जताई है। विकास कुमार ने देश और समाज के हित में अनमोल खटीक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी पुनरावृत्ति को रोका जा सके। शिकायत पत्र पर ब्लॉक बनियाखेड़ा के नदीम मलिक, दिलशाद, अभिषेक, मोंटू, रिंकू और रविंद्र सिंह सहित कई अन्य लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। युवक अनमोल खटीक ने दिल्ली के तारों हत्याकांड को लेकर चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला किया। वहां कोई न्याय मांगने के लिए नहीं गया, अगर यही किसी ओर के साथ हुआ होता तो आग लगाने के लिए सब पहुंच जाते, लेकिन तरुण के लिए चंद्रशेखर आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं वहां केवल बीजेपी और हिंदूवादी संगठन की आवाज उठा रहे हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार की ओर से अनमोल खटीक के खिलाफ शिकायत मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि सांसद चंद्रशेखर आजाद के प्रति आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का आरोप है। थाना प्रभारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने शमशाबाद थाने का निरीक्षण किया:गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश
    Next Article
    गोरखपुर में CM से माता-पिता के साथ मिले SP संभल:कार्ड देकर आने के लिए किया आमंत्रित, 29 मार्च को IPS अंशिका वर्मा से होगी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment