Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में CM से माता-पिता के साथ मिले SP संभल:कार्ड देकर आने के लिए किया आमंत्रित, 29 मार्च को IPS अंशिका वर्मा से होगी शादी

    15 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ से संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सोमवार को माता-पिता के साथ मुलाकात की। इस दौरान अपनी शादी का कार्ड देकर सीएम को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात के दौरान एसपी के परिवार का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही शादी समारोह में आने का आश्वासन भी दिया। सीएम सोमवार को गोरखपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। मंदिर में एसपी की परिवार समेत गोपनीय मुलाकात हुई। जिसकी फोटो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फोटो में एसपी अपने माता-पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनके पिता सीएम को शादी का कार्ड देर रहे हैं। बता दें कि संभल एसपी की 29 मार्च को IPS अंशिका वर्मा से शादी होगी। राजस्थान में 29 मार्च को होगी शादी संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की 29 मार्च को शादी है। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 29 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है। दोनों की पहली मुलाकात 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कृष्ण कुमार बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं। देखिए दोनों की 3 तस्वीरें अब IPS कृष्ण बिश्नोई के बारे में जानिए- केके बिश्नोई ने कीं बड़ी कार्रवाई, एक नजर 1. 100 करोड़ से अधिक का बीमा धोखाधड़ी घोटाला (संभल) संभल एसपी के रूप में कृष्ण कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ा अंतर्राज्यीय बीमा धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया। इस गिरोह ने फर्जी दस्तावेज, नकली मृत्यु प्रमाण पत्र और गढ़े हुए हादसों के जरिए बीमा कंपनियों से करोड़ों रुपए ठगे थे। इस मामले में अब तक 70 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस बड़ी सफलता के लिए उन्हें मुख्यमंत्री ने प्लैटिनम पदक और उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया था। 2. संभल हिंसा पर कंट्रोल किया (नवंबर, 2024) जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा को उन्होंने अपनी प्रशासनिक सूझबूझ से कंट्रोल किया था। उन्होंने उपद्रवी भीड़ के सामने खड़े होकर युवाओं को समझाया कि वे नेताओं के बहकावे में आकर अपना भविष्य खराब न करें। इसके अलावा दंगाइयों के बरसाए गए ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल करके नई पुलिस चौकियों का निर्माण करवाया गया, जिससे उपद्रवियों को सख्त संदेश गया। 3. भ्रष्टाचार के खिलाफ आंतरिक कार्रवाई (संभल- फरवरी 2026) पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार मिटाने के लिए उन्होंने ऐतिहासिक कदम उठाए। अवैध वसूली के आरोपों की पुष्टि होने पर पूरी SOG टीम को सस्पेंड किया। काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते एक साथ 39 पुलिसकर्मियों (जिनमें दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल शामिल थे) को लाइन हाजिर किया। 4. माफिया पर बुलडोजर चलाया और संपत्ति जब्त की (मेरठ-गोरखपुर) मेरठ में अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान विश्नोई ने कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो के अवैध बंगले और बाजार पर बुलडोजर चलवाया। उसकी करोड़ों की संपत्ति कुर्क की। गोरखपुर में एसपी सिटी रहते हुए संगठित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग 803 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की। 5. वित्तीय और क्रिप्टो धोखाधड़ी पर नकेल संभल में बिटकॉइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले जावेद हबीब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करवाया। साथ ही पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की। अब देखिए शादी के कार्ड अब जानिए IPS अंशिका वर्मा के बारे में अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं। अंशिका ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोएडा में की। साल 2014 से 2018 तक गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने UPSC परीक्षा के दूसरे अटेम्प्ट में 136वीं रैंक हासिल की थी। अंशिका के पिता अनिल वर्मा यूपी विद्युत निगम लिमिटेड (UPPCL) से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मां वंदना वर्मा गृहिणी हैं। अंशिका की पहली पोस्टिंग 2021 में फतेहपुर सीकरी थाना, आगरा बतौर ट्रेनी ऑफिसर हुई। दूसरी पोस्टिंग गोरखपुर में बतौर ASP हुई। IPS अंशिका वर्मा इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। IPS अंशिका वर्मा को बादमाश डायना की गिरफ्तारी और स्टांप घोटाले का खुलासा करने पर DGP सम्मान दिया गया था। मार्च, 2025 में मिला था यह अवार्ड मार्च, 2025 में दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 5वें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में अंशिका वर्मा को वुमेन ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य के लिए उन्हें यह अवार्ड मिला था। अंशिका वर्मा को BRICS CCI के 5वें वार्षिक शिखर सम्मेलन Women Changemakers में “वुमन ट्रेलब्लेजर यूथ आइकन” के रूप में सम्मानित किया गया था। वहीं, केके बिश्नोई को मुख्यमंत्री से प्लैटिनम पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक मिला था। आगरा से शुरू हुआ पुलिस करियर गोरखपुर में जंगल में सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ किया यूपी के बड़े फर्जी स्टांप घोटाले का खुलासा बरेली में हत्या के सनसनीखेज केस का खुलासा ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य बोले-दुर्भाग्य है कि धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा:'जिंदा हिंदू लखनऊ चलें'- लिखे पोस्टर बांटे; गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध सभा करेंगे ‘बहुत दुर्भाग्य की बात है कि धर्म युद्ध के लिए निकलना पड़ रहा है। अपने ही देश में, अपने ही वोट से चुनी सरकार के सामने, अपनी ही गौ-माता को बचाने के लिए हम लोगों को आंदोलन करना पड़ रहा है।’ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ये बातें काशी में लखनऊ रवाना होने से पहले शनिवार को कही। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रशेखर आजाद पर आपत्तिजनक पोस्ट, संभल पुलिस से शिकायत:इंस्टाग्राम पोस्ट पर कार्रवाई की मांग, दिल्ली तरुण हत्याकांड को लेकर पोस्ट की
    Next Article
    परमहंस आचार्य बोले- अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं:गौ रक्षा आंदोलन का किया समर्थन; कहा- जहां-जहां कांग्रेस सरकार, वहां गाय को राष्ट्र धरोहर करें घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment