Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाय बनाने से मना करने पर पत्नी की हत्या:गोंडा में 12 साल के बेटे ने पुलिस बुलाई, कहा-पापा ने मम्मी को मार डाला

    18 hours ago

    1

    0

    गोंडा में चाय न बनाने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। शुक्रवार रात आरोपी ने 12 साल के बेटे के सामने वारदात को अंजाम दिया और भाग निकला। इसके बाद बेटे ने पुलिस को फोन कर बताया- पापा ने मम्मी को मार डाला, लाश घर में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस को चारपाई पर 35 साल की सुमन का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र की है। आरोपी मनोज कुमार शुक्ला (40) और सुमन की 14 साल पहले शादी हुई थी। 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए आरोपी मनोज कुमार शुक्ला (40) कोटिया मदारा गांव का रहने वाला है। परिवार में पत्नी सुमन (35), बेटा किशन (12) और बेटी शगुन (4) हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, मनोज को नशे की लत थी। शराब पीने से रोकने पर आए दिन उसका पत्नी से विवाद होता था। बेटे किशन ने बताया- शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे पापा नशे की हालत में घर लौटे और मम्मी से चाय बनाने की जिद करने लगे। मम्मी के इनकार करने पर दोनों में बहस होने लगी। इसी दौरान गुस्से में पापा ने पास पड़ी कुल्हाड़ी से मम्मी पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। ASP बोले- बेटे ने पुलिस को सूचना दी ASP नितेश सिंह ने बताया कि बेटे की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पति मनोज कुमार शुक्ला और उसकी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए… शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 की मौत:एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में घुसी, जयपुर से बंगाल जा रहे थे बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस से शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी जयपुर से बंगाल जा रहे थे। शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े पिकअप में एंबुलेंस पीछे से घुस गई। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुंडा में कॉटन कैंडी बेचने वाले को मंच पर बुलाया:पं. धीरेंद्र शास्त्री ने नोटों की गड्डी पकड़ाई; देखें वीडियो
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अनुप्रिया पटेल ने BJP अध्यक्ष से की मुलाकात, 30 से ज्यादा सीटें मांगने की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment