Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अनुप्रिया पटेल ने BJP अध्यक्ष से की मुलाकात, 30 से ज्यादा सीटें मांगने की चर्चा

    18 hours ago

    1

    0

    अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। अनुप्रिया ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक मुलाकात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर भी बात हुई है। बताया जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल ने भाजपा से 30 से अधिक सीटों की मांग की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) को 17 सीटें मिली थीं, जिनमें से पार्टी ने 12 पर जीत दर्ज की थी। स्पेशल TET का रिजल्ट देर रात जारी, 41 फीसदी अभ्यर्थी पास; प्राइमरी स्कूल के टीचर सबसे ज्यादा फेल उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार देर रात स्पेशल टीईटी का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 41 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं। प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों का नतीजा सबसे खराब रहा, 70 फीसदी टीचर फेल हुए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि 3 नवंबर को हुई परीक्षा का परिणाम महज 17 दिन में जारी किया गया है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 50666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 15159 (30%) सफल हुए हैं। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 43015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें 23743 (55%) सफल हुए। दोनों स्तरों को मिलाकर 93681 अभ्यर्थियों में से 38902 पास हुए हैं। उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in से रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर से भी प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। पढ़िए पूरी खबर बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने छत से कूदकर जान दी:लखनऊ में पहले कन्नी से गला रेतने की कोशिश की लखनऊ में शनिवार दोपहर दमा की बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। छलांग लगाने से पहले कन्नी से गला रेतने की कोशिश की। इसके बाद छत से छलांग लगा दी। वह लंबे समय से बीमारी के चलते परेशान रहते थे। प्रदीप (56) ने शादी नहीं की थी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छत का निरीक्षण करने पर वहां से कन्नी और खून के छीटे मिले हैं। घटना पारा इलाके की है। पढ़िए पूरी खबर संतकबीरनगर में चाचा-भतीजे समेत 3 की मौत; खड़े ट्रक में घुसी बाइक, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरे संतकबीरनगर में चाचा-भतीजे समेत 3 की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गए। हादसा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर धनघटा थाना क्षेत्र में हुई। पढ़ें पूरी खबर… लखनऊ में वैन-होंडा सिटी की टक्कर; 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल लखनऊ में शनिवार रात वैन और होंडा सिटी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वैन ड्राइवर और 15 साल की किशोरी की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। वैन सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। यह हादसा मलिहाबाद के पुरवा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में सवार लोग अंदर फंस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान हसनगंज निवासी ड्राइवर रामजी और रहीमाबाद निवासी आकांक्षी के रूप में हुई है। आकांक्षी अपनी मां माया के साथ वैन में थी। हादसे में उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर कौशांबी में महिला की सिर कूचकर हत्या, पति बेटियों के साथ मेला देखने गया था, लौटा तो आंगन में शव मिला कौशांबी में महिला की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात महिला का पति, बेटियों और दामाद के साथ मेला देखने गया था। इस दौरान महिला घर पर खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, तभी किसी ने भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या कर दी। रात 10:30 बजे परिजन घर लौटे तो महिला का शव पड़ा मिला। आसपास खून के छींटे भी बिखरे थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामला जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कोखराज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में BJP नेता के बेटे की JCB से दबकर मौत, 66 के खिलाफ FIR; 35 अरेस्ट, छुड़वाने पहुंचीं सपा नेत्री गोरखपुर में सपा प्रमुख के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को भी देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 35 सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं एम्स थाने पर सपा नेत्री काजल निषाद भी पहुंच गईं और कार्यकर्ताओं को छोड़ने की मांग की। गुरुवार को पकड़े गए जेसीबी चालक समेत 5 आरोपियों को पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रोड शो का आयोजक बताया जा रहा मुख्य आरोपी मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या में टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत 2 की एक्सीडेंट में मौत, पंचकोसी परिक्रमा से लौट रहे थे अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा से लौट रहे बाइक सवार टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात करीब 10:30 बजे अयोध्या के राजाराम पैलेस के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कन्रौज जिले के खामा (ठठिया) निवासी मनमोहन सिंह (40) टोल प्लाजा पर असिस्टेंट मैनेजर थे। उनकी बाइक पर अयोध्या के तहसीनपुर थाना रौनाही निवासी 36 वर्षीय अश्वनी पांडेय थे। दोनों सहकर्मी बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाय बनाने से मना करने पर पत्नी की हत्या:गोंडा में 12 साल के बेटे ने पुलिस बुलाई, कहा-पापा ने मम्मी को मार डाला
    Next Article
    मिर्जापुर में कबड्‌डी प्लेयर ने सुसाइड किया:कलाई पर मेहंदी से लिखा बॉयफ्रेंड का नाम, कक्षा 9 की छात्रा थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment