Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CEC Gyanesh Kumar का वादा, अगले Lok Sabha चुनाव से पहले सुलझेंगी नाम कटने की सभी शिकायतें

    4 hours ago

    1

    0

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद नाम हटाए जाने से संबंधित प्राप्त शिकायतों का अगले लोकसभा चुनाव से पहले ‘‘110 प्रतिशत’’ समाधान कर दिया जाएगा। अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन में आयोजित एक कार्यक्रम में कुमार ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को आलोचना करने का अधिकार है। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए कुमार ने कहा, ‘‘हमें हर दिन इन गोलियों (आलोचनाओं) को झेलने के लिए और मजबूत कंधे रखने चाहिए।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मिली हजारों शिकायतों का समाधान अगले लोकसभा चुनाव से पहले हो सकता है, कुमार ने विश्वास के साथ कहा, ‘‘110 प्रतिशत।’’ उन्होंने कहा कि एसआईआर इससे पहले 2003-04 में भी हुआ था।कुमार ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान उन लोगों के नाम हटाकर मतदाता सूची को साफ करना है जो अनुपस्थित हैं, स्थानांतरित हो चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जिनके नाम दोहराए गए हैं और जो विदेशी हैं। एक संवैधानिक संस्था के रूप में हम दस्तावेजों पर निर्भर करते हैं। आपको यह साबित करने के लिए अपने या अपने माता-पिता के दस्तावेज देने होंगे कि आप भारतीय हैं।’’ कुमार ने कहा कि दो तरह की स्थिति हो सकती है - या तो किसी व्यक्ति के पास दस्तावेज नहीं हैं या वह विदेशी है।उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो आप एसडीएम के पास शिकायत कर सकते हैं। अगर वहां शिकायत खारिज हो जाती है तो आप जिलाधिकारी के पास अपील कर सकते हैं और दूसरी अपील राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास की जा सकती है। इसके बाद आप अदालत जा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mundhwa land deal: Rohit Pawar बोले, Parth Pawar को अब पता चलेगी BJP की राजनीति
    Next Article
    Pune में नाबालिगों को प्रताड़ित करने पर MSHRC ने पुलिस अफसरों पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment