Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chandigarh के Petrol Langar में मुफ्त कूपन के लिए लगी भीड़, बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित

    2 hours from now

    1

    0

    सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की ओर से मुफ्त में पेट्रोल कूपन बांटने के लिए ‘पेट्रोल लंगर’ आयोजित किए जाने के ऐलान के बाद मंगलवार को यहां एक पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, लेकिन भारी बारिश के कारण कार्यक्रम को टाल दिया गया। सोशल मीडिया पर मंगलवार को अपलोड किए गए एक वीडियो में राकेश त्रेहान उर्फ ‘राजा डी किंग’ ने कहा कि उन्होंने 18 अगस्त को ‘पेट्रोल लंगर’ आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन भारी बारिश के कारण इसे स्थगित कर दिया गया ताकि लोगों को परेशानी न हो। योजना के तहत दोपहिया और तिपहिया वाहन मालिकों को 500 रुपये तथा चार पहिया वाहन मालिकों को 1,000 रुपये के मुफ्त पेट्रोल कूपन दिए जाने थे।मंगलवार शाम सामने आए एक अन्य वीडियो में त्रेहान ने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग बारिश में भीगें, इसलिए कार्यक्रम को शुक्रवार के लिए टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कूपन का वितरण शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन जारी रहेगा। हालांकि, पहले की घोषणा के आधार पर मंगलवार शाम सेक्टर-10 स्थित निर्धारित पेट्रोल पंप के पास बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।कई लोगों ने घंटों इंतजार करने के बाद मुफ्त ईंधन कूपन नहीं मिलने की शिकायत की। वहां पहुंचे एक युवक ने कहा, ‘‘मैं भारी बारिश के बावजूद यहां पहुंचा। मैं दो घंटे से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन कोई मुफ्त कूपन नहीं मिला।अब बताया जा रहा है कि कूपन शुक्रवार को दिए जाएंगे।’’ त्रेहान ने हाल में यहां संवाददाताओं से कहा था कि वह अपनी 90 प्रतिशत संपत्ति दान करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वह अपने पिता से विरासत में मिली संपत्ति के साथ-साथ अपनी कमाई की 90 प्रतिशत संपत्ति भी दान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि वह क्रिप्टो ट्रेडर रह चुके हैं और पहले शेयर बाजार में निवेश करते थे।त्रेहान ने हाल में यहां जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री के साथ 500 रुपये के नोट भी वितरित किए थे और दावा किया था कि वह आगे आईफोन भी बांटेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jharkhand सरकार ने रद्द कीं 22 भर्ती परीक्षाएं, 23 की जांच के दिए आदेश
    Next Article
    Satyendar Jain को ACB ने DJB निविदा मामले में गिरफ्तार किया, AAP नेता बोले- यह राजनीति है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment