Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chandrababu Naidu ने YSRCP पर लगाया निकाय चुनावों में हिंसा और आपराधिक राजनीति का आरोप

    1 day ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को युवजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) पर ‘‘आपराधिक राजनीति’’ करने और हिंसा के जरिए स्थानीय निकाय चुनावों में बाधा डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वाईएसआरसीपी ने पलटवार करते हुए सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत सरकार पर पुलिस और राज्य निर्वाचन आयोग के साथ कथित मिलीभगत कर लोकतंत्र को ‘‘कमजोर’’ करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री नायडू ने उंडावल्ली स्थित अपने कैंप कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी ने पुंगनूर, दरसी, कडपा, थंबल्लेपल्ले और तिरुपति सहित कई जगहों पर अशांति पैदा की।नायडू ने आरोप लगाया, ‘‘वाईएसआरसीपी ने शुरू से ही स्थानीय निकाय चुनावों में बाधा डालने की कोशिश की है। वह आपराधिक राजनीति कर रही है।’’ उन्होंने दावा किया कि वाईएसआरसीपी के एक सांसद ने अपने वाहन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकर्ताओं को कुचल दिया। नायडू के अनुसार, जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने राज्य भर में लोगों पर हमले किए और वाहनों में आग लगा दी।उन्होंने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी चुनावी लाभ के लिए राज्य में अशांति पैदा करने का प्रयास कर रही है। इस बीच, वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता अंबाती रामबाबू ने सत्तारूढ़ तेदेपा, पुलिस और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच कथित मिलीभगत के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की आलोचना की। गुंटूर स्थित अपने कैंप कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में रामबाबू ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग नायडू के इशारे पर काम कर रहा है और हिंसा तथा धमकियों के जरिए निर्विरोध चुनाव कराने में मदद कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग INDIA गठबंधन की रैली में उठाएगी कांग्रेस
    Next Article
    NIA ने Punjab रेल विस्फोट मामले में 6 आरोपियों पर दाखिल की Chargesheet

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment