Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छोटी काशी कॉरिडोर के जेई से मारपीट, सुरक्षा की मांग:लखीमपुर में रिपोर्ट दर्ज न होने पर उठे सवाल

    18 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में निर्माणाधीन छोटी काशी कॉरिडोर परियोजना के जूनियर इंजीनियर (जेई) नितिन सिंह से मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हुई इस घटना में नितिन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जेई नितिन सिंह को इलाज के लिए लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं, और गर्दन में गंभीर चोट के कारण उन्हें लगातार दर्द हो रहा है। जेई नितिन सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी है और अपनी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह इस घटना से डरे हुए हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग को भी दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जब तक पीड़ित स्वयं कोतवाली आकर लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं देता, तब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि जेई की ओर से उनके अधिवक्ता तहरीर लेकर आए थे। कॉरिडोर क्षेत्र में काम सामान्य लेकिन नियमानुसार पीड़ित की उपस्थिति अनिवार्य है। इस मामले में कथित तौर पर सत्तापक्ष से जुड़े रसूखदार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जिसके कारण अब तक एफआईआर दर्ज न होने पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने कहा कि कोई बड़ा विवाद नहीं है और कॉरिडोर क्षेत्र में काम सामान्य रूप से चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जेई की ओर से कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इस घटना के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि घायल जेई की शिकायत पर कब तक मुकदमा दर्ज होता है और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मिला रहा सपरेटा दूध:वीडियो सामने आने पर अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    उन्नाव में धारा 163 लागू:आगामी पर्वों को लेकर डीएम का आदेश, धरना प्रदर्शन पर रोक, 18 मार्च तक प्रभावी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment