Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा को किस करने वाला शिक्षक एक बच्चे का बाप:गोरखपुर के कंप्यूटर सेंटर में गोद में बैठाकर की गंदी हरकत, बोला मेरी बहन है

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के कंप्यूटर सेंटर में नाबालिग छात्रा को किस करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर किया। देर शाम आरोपी शिक्षक जगदीश चौरसिया को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की। आरोपी शिक्षक शादी शुदा है। उसका एक बच्चा भी है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कैंम्पियरगंज थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मौजूद वीडियो और बाकी सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसके पिता सरकारी शिक्षक बताए जा रहे हैं। हालांकि, परिजनों से जुड़ी इन जानकारियों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा की पहचान से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। अब जानिए पूरा मामला गोरखपुर के कैंपियरगंज स्थित कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक को छात्रा को किस करते हुए पकड़ लिया गया। छात्रा के भाई और उसके साथ आए युवकों ने कंप्यूटर लैब में ही शिक्षक को 2-3 थप्पड़ मारे। लड़की के भाई का आरोप है कि एक्स्ट्रा क्लास के बहाने कंप्यूटर टीचर ने छात्रा को रोक लिया था और उसके साथ गलत हरकत की। मामला जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का है। बुधवार की घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया। वहीं, आरोपी टीचर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह छात्रा को अपनी बहन मानता है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। क्लास खत्म होने के बाद छात्रा को रोका सोमहिया में एक कंप्यूटर सेंटर है, जहां करीब 40 लड़के-लड़कियां कंप्यूटर सीखते हैं। बुधवार को क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि शिक्षक छात्रा को किस कर रहा था। इसी दौरान छात्रा का भाई कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया। भाई ने शिक्षक से पूछा कि क्लास खत्म होने के बाद वह छात्रा के साथ कमरे में क्या कर रहा है। इस पर शिक्षक ने कहा, “ये मेरी बहन है। रक्षाबंधन पर मुझे राखी भी बांधी थी। आज अतिरिक्त पढ़ाई के लिए रुकी थी।” इसके बाद युवक ने शिक्षक को 2-3 थप्पड़ मारे और गाली-गलौज की। युवकों ने शिक्षक को कोचिंग सेंटर बंद करने की चेतावनी भी दी। दोबारा घटना होने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी युवकों ने कहा कि दोबारा इस तरह की घटना सामने आने पर शिक्षक को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वे यह भी कहते रहे कि पूरी घटना उनके मोबाइल में रिकॉर्ड हो चुकी है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मामले की जांच कराने और कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही थाने में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:शालू का भाई बोला- वो ससुर का ध्यान रखती थी, हनुमान अंश के मुख्य अभिनेता को छूने उमड़ी भीड़
    Next Article
    LU हॉस्टल मारपीट मामले में पांच छात्र निलंबित:मेस में खाने को लेकर हुआ था बवाल, हॉस्टल आवंटन रद्द; कैंपस एंट्री बैन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment