Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा से गैंगरेप वाली बस सूरजपुर में ठीक हुई:4 अगस्त को सर्विस सेंटर से निकली, उसी रात हुई थी घटना

    1 hour ago

    1

    0

    दिल्ली में छात्रा से गैंगरेप की घटना में इस्तेमाल हुई बस 27 जुलाई को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के मलकपुर स्थित अशोक लीलैंड हिमगिरी ऑटोमोबाइल में मरम्मत के लिए आई थी। सर्विस एडवाइजर मुन्ना शर्मा ने बताया कि बस 27 जुलाई को सर्विस सेंटर पहुंची थी। इसमें डीजल, रीजनरेशन और व्हील एलाइनमेंट का काम किया गया था। बस 4 अगस्त की शाम 3:45 बजे मरम्मत के बाद सेंटर से निकली थी। इसे दो लोग सर्विस सेंटर लेकर आए थे। उल्लेखनीय है कि 16 वर्षीय छात्रा को यही बस 4 अगस्त की रात परी चौक पर मिली थी। छात्रा इसी बस में सवार होकर दिल्ली गई थी, जहां बस में सवार आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के परी चौक से सेक्टर-63 के बीच कथित रूप से हुई इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने नोएडा पुलिस को पहले कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना से संबंधित उपलब्ध प्रमाणिक साक्ष्य और जारी किए गए बयानों के बीच कुछ विरोधाभास हैं। डीसीपी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने भी गौतमबुद्धनगर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीसरे बच्चे के पैदा होने पर भी चाइल्ड केयर लीव:हाईकोर्ट ने मातृत्व अवकाश से इंकार का आदेश रद्द किया
    Next Article
    बैकुंठपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर:बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment