Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में राधास्वामी सत्संग डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाएं जांची:सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के पिलखनी स्थित राधास्वामी सत्संग ब्यास में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार शाम 4:30 बजे डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह कार्यक्रम बाबा गुरविन्दर सिंह ढिल्लों जी एवं हजूर जसदीप गिल जी की उपस्थिति में होना है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का भी भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के रास्तों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की गई। पुलिसकर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने के आदेश कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए, अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। प्रवेश और निकास वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया। डीएम और एसएसपी ने जोर दिया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने और वापस लौटने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने वाहनों की संख्या बढ़ने की स्थिति में यातायात को सुचारु रखने के लिए पहले से इंतजाम करने के निर्देश दिए। पार्किंग स्थलों पर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने और आने-जाने वाले रास्तों को सुगम बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए गए। भीड़ बढ़ने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां पहले से तय करने को कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने ड्यूटी पर तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों से पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात मयंक पाठक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहूज नदी में युवक का 96 घंटे बाद मिला शव:जालौन में घटना स्थल से 50 किमी दूर मिला, गुरुवार शाम नहाते समय तेज बहाव में बह गया था युवक
    Next Article
    तीसरे बच्चे के पैदा होने पर भी चाइल्ड केयर लीव:हाईकोर्ट ने मातृत्व अवकाश से इंकार का आदेश रद्द किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment