Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJP के आंदोलन पर बनेगी फिल्म 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी':स्क्रिप्ट राइटर गोविंद देव बोले- पेपरलीक सही मुद्दा; प्रोटेस्ट के पीछे की सच्चाई सामने लाएंगे

    7 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर फिल्म बनेगी। जयपुर में गोवंश अखाड़ा के गोविंद देव 'ब्रह्म' ने इस आंदोलन पर फिल्म 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी' बनाने की घोषणा की है। उनका दावा है कि यह फिल्म आंदोलन के पीछे की उन परतों को सामने लाएगी, जो आम लोगों के सामने नहीं आ सकीं। गोविंद देव फिल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर को लेकर मुंबई में उनकी बात चल रही है। जयपुर में दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा- फिल्म का उद्देश्य आंदोलन के पीछे की सच्चाई और कथित राजनीतिक साजिशों को उजागर करना है। उन्होंने कहा- मैं पेपर लीक से प्रभावित छात्रों की मांगों को सही मानता हूं। लेकिन उनका आरोप है कि आंदोलन का इस्तेमाल किसी दूसरे उद्देश्य के लिए किया जा रहा था। अब पढ़िए गोविंद देव 'ब्रह्म से पूरी बातचीत… सवाल: यह फिल्म किस विषय पर है? आपने इसे बनाने का फैसला क्यों किया? गोविंद देव 'ब्रह्म': फिल्म 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी' एक बेहद संवेदनशील विषय पर आधारित है। हमारा दावा है कि आंदोलन के दौरान जो कुछ सामने दिखा, उसके पीछे कई ऐसी बातें थीं, जो लोगों को पता नहीं चल सकीं। हमारे पास ऐसे लोगों की जानकारी और अनुभव हैं, जो उस आंदोलन से जुड़े रहे। उनका कहना है कि अगर यह आंदोलन दो-तीन दिन और चलता तो देश में हालात काफी गंभीर हो सकते थे। फिल्म के जरिए उन्हीं तथ्यों को सामने लाया जाएगा। सवाल: क्या आप छात्रों के आंदोलन को गलत मानते हैं? गोविंद देव 'ब्रह्म': बिल्कुल नहीं। मैं कहना चाहता हूं कि पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन पूरी तरह जायज था। जिन युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ और जिन्होंने अपनी जान तक गंवाई, उनका दर्द वास्तविक है। हमारा कहना यह है कि कुछ लोगों ने इसी असली मुद्दे का इस्तेमाल अपने अलग उद्देश्य के लिए करने की कोशिश की। फिल्म में इसी पहलू को दिखाया जाएगा। सवाल: आपकी फिल्म में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का भी जिक्र होगा? गोविंद देव 'ब्रह्म': हां, लेकिन हमारा फोकस इस्तीफे पर नहीं है। छात्रों की मांगें अपनी जगह सही थीं और उनका पक्ष भी फिल्म में रहेगा। हमारा सवाल यह है कि कहीं इस पूरे आंदोलन का इस्तेमाल किसी बड़े राजनीतिक एजेंडे के लिए तो नहीं किया गया। फिल्म इसी पहलू को सामने रखेगी। सवाल: पेपर लीक और छात्रों की मौत को आप किस नजरिए से देखते हैं? गोविंद देव 'ब्रह्म': यह बहुत दुखद घटनाएं हैं। जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनका दर्द किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिल्म में इस पहलू को भी पूरी संवेदनशीलता के साथ दिखाया जाएगा। हमारा मानना है कि उनके दर्द और गुस्से का इस्तेमाल कुछ लोग अपने राजनीतिक हितों के लिए करना चाहते थे। यही फिल्म का मुख्य विषय है। सवाल: आपके बारे में भी बताइए। आप पहले क्या करते थे? गोविंद देव 'ब्रह्म': मेरा मूल क्षेत्र लेखन रहा है। मैंने पहले कई टीवी और फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। 'राखी का स्वयंवर' की स्क्रिप्ट मैंने लिखी थी। इसके अलावा किन्नरों पर बनी फिल्म 'अधूरी ख्वाहिश' भी मैंने लिखी और बनाई, जिसे कई पुरस्कार मिले। बाद में मेरी रुचि पूरी तरह अध्यात्म और सनातन की ओर बढ़ी और अब उसी दिशा में काम कर रहा हूं। … यह खबर भी पढ़ें… धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, जयपुर में छात्रों का जश्न:शहीद स्मारक पर स्टूडेंट्स ने किया डांस; कोटा-सीकर में आतिशबाजी, कांग्रेस ने विजय मार्च निकाला दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर के शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जुटे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने जश्न मनाया। बड़ी संख्या में छात्रों ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कांग्रेस ने प्रदेश में जगह-जगह विजय मार्च निकाला। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    UK07 राइडर ने रितिका के दोस्त संग जारी किया VIDEO:बोला- रितिका की मां चाहती थीं एबॉर्शन, शादी के खिलाफ थे घरवाले
    Next Article
    मैंने पिता की मौत प्लान की:राम कपूर का बड़ा खुलासा, शिल्पा शिंदे बोलीं- मैं अनाथ, शेल्टर होम में रहती हूं, घरवालों ने भगा दिया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment