Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UK07 राइडर ने रितिका के दोस्त संग जारी किया VIDEO:बोला- रितिका की मां चाहती थीं एबॉर्शन, शादी के खिलाफ थे घरवाले

    2 hours ago

    1

    0

    देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। अनुराग डोभाल ने रितिका और अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाने के एक दिन बाद फिर से एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में अनुराग डोभाल ने दावा किया कि अभिषेक और रितिका के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे विवाद खड़ा हो सकता है। इस वीडियो में अनुराग, अभिषेक के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसमें अभिषेक ने कई बड़े दावे किए हैं। अभिषेक ने दावा किया कि रितिका की मां ने उनसे एबॉर्शन कराने की बात कही थी और रितिका ने अनुराग के बारे में उनसे झूठ बोला था। वीडियो में अभिषेक ने यह भी दावा किया कि अनुराग ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। इसी वजह से परिवार ने उनका सामान घर से बाहर फेंक दिया था। इसके अलावा, अभिषेक ने दावा किया कि अनुराग के भाई कलम (अतुल) भी अनुराग की बढ़ती लोकप्रियता से असहज हो गए थे और घर में वीडियो बनाने के खिलाफ थे। 6 पॉइंट में पूरी वीडियो में क्या… 1. अनुराग के परिवार से विवाद और गाड़ियों के दावे- अनुराग ने दावा किया कि वीडियो में अभिषेक यह बता रहा था कि रितिका से मर्जी के खिलाफ शादी करने पर परिवार ने अनुराग को घर से बेदखल कर दिया था। अनुराग के फेमस होने के बाद लोग उनके भाई (कलम) को भी अनुराग के नाम से पहचानने लगे थे। विवाद बढ़ने पर मां के कहने के बाद परिवार ने अनुराग का सामान घर से बाहर फेंक दिया था। अभिषेक के मुताबिक अनुराग के पास करोड़ों की गाड़ियां थीं, जिनमें से केवल एक लेम्बॉर्गिनी और बाइक बची है। थार बेच दी गई, फॉर्च्यूनर खराब हो गई और मां के नाम खरीदे प्लॉट को लेकर विवाद भी हुआ था। 2. रितिका के परिवार कराना चाहता था एबॉर्शन- रितिका के घरवालों (मां) ने सलाह दी थी कि जब तक रिश्ता ठीक नहीं होता, तब तक बच्चा न रखें, क्योंकि कम उम्र में बच्चा होने पर बाद में संभालना मुश्किल होगा। अभिषेक का दावा है कि रितिका की मां ने कहा था कि रिश्ता न चलने पर तलाक ले लो या दूसरी शादी कर लो; बच्चा होने पर कोई अपनाएगा नहीं। साथ ही भाई की शादी में भी दिक्कत आएगी। रितिका को अमृतसर माथा टेकने ले जाया गया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने और चक्कर आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 3. अभिषेक और रितिका की दोस्ती में आई गलतफहमियां- 2 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड किए वीडियो में अभिषेक ने स्वीकार किया कि रितिका की बातों में आकर उसने अनुराग को गलत समझा, क्योंकि उसने अनुराग से कभी सीधे बात नहीं की थी। रितिका ने कमरे में बंद होने का दावा कर अभिषेक से कैब मांगी थी। बाद में पता चला कि अनुराग उस समय मनाली में थे और उन्होंने ही रितिका की कैब कराई थी, लेकिन रितिका उसमें गई ही नहीं। रितिका का दावा था कि अनुराग उसे पैसे नहीं देते, जबकि बाद में सबूतों से साफ हुआ कि सारे पैसे अनुराग ही देते थे। 4. प्रेग्नेंट रितिका का अभिषेक के फ्लैट पर आना- अनुराग के पूछने पर अभिषेक ने बताया कि रितिका अपने भाई रोहित, एरिक और बाउंसर नीटू मोटला के साथ उसके फ्लैट पर आई थी। रितिका आईडी खुलवाने की जिद लेकर करीब डेढ़ हफ्ते तक अभिषेक के फ्लैट पर रुकी रही। अभिषेक को रितिका ने अनुराग के बजाय उनके मैनेजर का नंबर दिया था, जबकि अनुराग का नंबर ब्लॉक लिस्ट में था। 5. चैट, फोटो/वीडियो और निजी रिश्ते पर शक- अनुराग ने सवाल उठाया कि अभिषेक के फोन में ऐसी तस्वीरें और वॉट्सएप पर 'तू मेरी बंदी है' जैसे मैसेज थे, जो सही नहीं थे। अभिषेक ने कहा कि उसकी तरफ से कोई गलत नीयत नहीं थी; वे सिर्फ दोस्त थे। उसने माना कि रितिका ने सिर्फ अपना पक्ष बताया था और अब वह रितिका व उसके परिवार से कभी बात नहीं करेगा। अनुराग का कहना है कि उनके पास सुसाइड से पहले के सभी सबूत, रितिका के घर की कॉल रिकॉर्डिंग्स मौजूद हैं। वीडियो के लास्ट में अभिषेक ने कहा कि वह अब अनुराग और रितिका दोनों में से किसी से कोई संबंध नहीं रखेगा। अनुराग ने कहा कि अभिषेक को अपनी गलती की सजा भुगतनी होगी, जिस पर अभिषेक ने माना कि उससे गलती हुई है। दो दिन पहले क्या बोला था… अनुराग ने 26 जुलाई को यूट्यूब पर 5 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने रितिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। अनुराग ने रितिका और उनकी मां पर बेटे अनुरित से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि रितिका के परिवार को उन्होंने अपने बेटे से मिलने के लिए 37 लाख रुपए दिए हैं और अब रितिका का परिवार भारी-भरकम गुजारा भत्ता मांग रहा है। अनुराग ने कहा, "यह सब झेलना सबसे मुश्किल है, लेकिन अपने बेटे के लिए मैं यह भी करना चुनूंगा।" अनुराग ने वीडियो में आगे लिखा, "मैंने अपने बेटे अनुरित की खातिर सब कुछ छिपाने और सभी को माफ करने का फैसला किया था। भाई कलम को सब सच पता था, लेकिन उसने अपने अहम को संतुष्ट करने के लिए दुनिया के सामने मुझे गलत बना दिया।" "रितिका ने भी इस चीज का फायदा उठाया, क्योंकि मेरे पास मेरे मां-बाप नहीं थे, मेरी फैमिली नहीं थी। सब लोगों ने मिलकर मुझे बहुत परेशान किया और आज भी कर रहे हैं। आर्थिक रूप से, कानूनी रूप से और मानसिक रूप से। लेकिन अब और नहीं।" "मेरी गलती बस इतनी थी कि मैं इन सब लोगों से प्यार करता था और इनकी गलतियों को छिपाता रहा। लेकिन मुझे लगता है कि वे इस प्यार और वफादारी के हकदार नहीं हैं।" अनुराग ने रितिका और उसके दोस्त का ऑडियो वारयल की अनुराग ने एक ऑडियो भी शेयर किया, जिसमें रितिका पर दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर धोखा देने का आरोप लगाया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि रितिका कह रही है, "अनुराग मेरे लिए मर चुका है। मेरे पास इसका बच्चा है, यह मेरे लिए पाप है।" इसके बाद अनुराग ने अभिषेक का एक ऑडियो बताकर भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि अभिषेक कह रहा है, “रितिका ने मुझसे कहा था कि मैं बच्चे को मार दूंगी। वह एबॉर्शन कराने के लिए कह रही थी, लेकिन मैंने मना कर दिया था।” 4 महीने पहले बने थे पिता अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान चार महीने पहले अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने थे। रितिका ने 27 मार्च 2026 को राम नवमी के शुभ अवसर पर बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म पर अनुराग ने भावुक होते हुए कहा था कि "अब मेरा दूसरा जन्म अपने बेटे के लिए है।" रितिका ने बेटे के जन्म की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा की थी, जहां उन्होंने नवजात के नन्हे पैरों की तस्वीर पोस्ट की थी। 7 मार्च को की थी सुसाइड की कोशिश अनुराग डोभाल ने 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया था। लाइव में उन्होंने कहा था- मम्मी, अगले जन्म आऊं तो बस प्यार देना… चलो फाइनल ड्राइव पर चलते हैं। इसके बाद उन्होंने करीब 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार भगाई और कार डिवाइडर से टकरा गई। उस समय लगभग 80 हजार लोग लाइव देख रहे थे। हादसे के बाद उन्हें पहले मेरठ के शुभारती अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग डोभाल को 14 मार्च 2026 को पहली बार अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि, डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद उनकी स्थिति फिर से बिगड़ गई थी। 15 मार्च (रविवार) को जब उन्हें देहरादून ले जाया जा रहा था, तब उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या हुई, जिसके कारण उन्हें फिर से एक नीजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा था। अनुराग ने लगाए थे परिवार पर गंभीर आरोप एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि परिवार उनकी शादी तोड़ने की कोशिश कर रहा है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसी विवाद के बाद वह इंस्टाग्राम लाइव आए थे और उसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। होली के दिन डाला वीडियो, फिर डिलीट किया अनुराग डोभाल ने होली की रात (4 मार्च) जारी करीब दो घंटे के वीडियो में अपनी निजी जिंदगी और परिवार के साथ चल रहे विवाद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान पहले उनकी फैन थीं और इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। अनुराग के मुताबिक, उनकी इंटरकास्ट शादी (ब्राह्मण-राजपूत) को लेकर परिवार में विवाद हो गया। उनका आरोप है कि शादी के बाद उन्हें पत्नी के साथ घर में रहने नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्हें अलग फ्लैट में रहना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में परिवार के साथ मामला पुलिस और कानूनी विवाद तक पहुंच गया। वीडियो में अनुराग ने बताया कि पत्नी के प्रेग्नेंट होने की खबर मिलने के बाद उन्हें लगा कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हालात और बिगड़ गए। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग ने ये वीडियो डिलीट कर दिया था। भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक भी आए सामने इस पूरे विवाद के बीच अनुराग के भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर उनके परिवार को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और वायरल ऑडियो क्लिप एडिटेड हैं। अतुल ने कहा कि अगर उन्होंने अपने भाई के साथ गलत किया है तो इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को इस विवाद के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। रितिका को किचन में जाने से रोकने पर सफाई अनुराग के भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कहा था कि अनुराग की पत्नी रितिका को किचन में जाने से रोकने का मामला गलत तरीके से पेश किया गया। उनके अनुसार परिवार में किसी करीबी की मौत हो गई थी और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कुछ समय तक मिठाई और तला हुआ खाना नहीं बनाया जाता। इसी कारण उन्हें खाना बनाने से रोका गया था। प्रॉपर्टी विवाद के आरोपों से इनकार कलम इंक ने अपने ऊपर लगे प्रॉपर्टी कब्जाने और झूठे केस करने के आरोपों को भी खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि अगर उन्होंने अपने भाई की संपत्ति का एक छोटा सा हिस्सा भी लिया है तो इसकी जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर उन्हें सजा दी जाए। एक्सीडेंट के बाद परिवार को मिल रहीं धमकियां अतुल डोभाल ने कहा कि अनुराग के सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि अनुराग के करोड़ों फॉलोअर्स हैं और लाइव में परिवार को जिम्मेदार ठहराने के बाद लोग उनके घर के बाहर तक पहुंच गए और धमकियां देने लगे। ---------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK 07 राइडर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अनुराग ने 26 जुलाई को यूट्यूब पर 5 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने रितिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ₹200 की नौकरी से OTT तक:जंतर-मंतर आंदोलन में दिखे हरियाणा के एक्टर; 'मामला लीगल है' के SHO पेप्सू CJP कोर टीम के मेंबर
    Next Article
    CJP के आंदोलन पर बनेगी फिल्म 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी':स्क्रिप्ट राइटर गोविंद देव बोले- पेपरलीक सही मुद्दा; प्रोटेस्ट के पीछे की सच्चाई सामने लाएंगे

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment