Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CJP के प्रोटेस्ट में शामिल शिक्षक सस्पेंड, 7वें दिन जेल:प्राचार्य बोले- महिला टीचर को घसीट-घसीटकर पीटा; आरोपी शिक्षक बोला- सच बोलने की सजा मिली

    20 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल शिक्षक को पुलिस ने प्रभारी प्राचार्य और पूर्व प्राचार्य को घसीट-घसीटकर पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षक ने स्कूल में महिला टीचर के बाल खींचे। शिक्षा विभाग ने सस्पेंड भी कर दिया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद शिक्षक वरुण नायक ने मीडियाकर्मियों को अपने शरीर के चोट दिखाए। उनके पैर, पीठ और हाथ पर कट के निशान हैं। किसी नुकीले हथियार से पीठ को चीरने के जख्म हैं। शिक्षक नायक ने आरोप लगाया कि CJP के प्रदर्शन में स्कूलों में नकल और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसी की सजा मिली है। भ्रष्टाचार और नकल की व्यवस्था फिक्स पूरा मामला 25 जुलाई को कटनी के फॉरेस्टर ग्राउंड में हुए CJP के प्रदर्शन से जुड़ा है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलहरी में प्राथमिक शिक्षक (विज्ञान) के पद पर पदस्थ वरुण नायक भी इसमें शामिल हुए थे। प्रदर्शन के बाद उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके स्कूल से लेकर तहसील और जिला स्तर तक BEO और DEO स्तर पर भ्रष्टाचार और नकल की व्यवस्था फिक्स है। 11वीं और 12वीं के कई छात्र 'Result' और 'Pass' जैसे सामान्य अंग्रेजी शब्दों की स्पेलिंग तक नहीं लिख पाते, फिर भी उन्हें पास किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के तीन दिन बाद किया गया निलंबित वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने 28 जुलाई 2026 को वरुण नायक के निलंबन का आदेश जारी किया। 30 जुलाई की सुबह करीब 11:40 बजे वरुण नायक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलहरी पहुंचे। इसके बाद स्कूल परिसर में विवाद शुरू हो गया। निलंबन आदेश फाड़ने और हंगामा करने का आरोप प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र कुमार तिवारी (55) ने पुलिस में शिकायत की कि निलंबन आदेश सौंपते ही वरुण नायक ने उसे फाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पूर्व प्राचार्य रेखा तिवारी को घसीट-घसीटकर पीटा प्राचार्य की शिकायत के अनुसार, वरुण नायक ने अपने निलंबन के लिए पूर्व प्राचार्य रेखा तिवारी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने रेखा तिवारी के बाल पकड़कर घसीटा, थप्पड़ मारा और जमीन पर गिरा दिया। घटना के दौरान स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस पहुंची तो जवानों से भी हाथापाई का आरोप स्कूल में विवाद की सूचना मिलने पर बिलहरी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में राम सिंह, व्यास गुप्ता और सौरभ जैन शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, मौके पर भी वरुण नायक शांत नहीं हुए और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। एक पुलिसकर्मी को भी चोट आई। शिक्षक बोले- आवाज उठाई, इसलिए कार्रवाई हुई वरुण नायक का कहना है कि उन्होंने शिक्षा नीतियों, स्कूलों में नकल व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। पहले निलंबित किया गया, फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। मां की मौत पर अनुकंपा नियुक्ति मिली ​शिक्षक वरुण मुंबई में में 50,000 रुपए महीने के वेतन पर इंजीनियर के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने यह नौकरी छोड़ने के बाद इंदौर में कुछ समय तक UPSC की तैयारी भी की। वरुण नायक की मां बिलहरी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं। 2021 में उनकी मौत होने के बाद वरुण को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। DEO बोले- नियमानुसार कार्रवाई की गई ​जिला शिक्षा अधिकारी एसएन पांडे ने बताया कि प्राचार्य की शिकायत पर और अनुशासनहीनता को दृष्टिगत रखते हुए निलंबन की कार्रवाई नियमानुसार की गई है।पूर्व प्राचार्य रेखा तिवारी के चेहरे पर चोट आई है। डॉक्टर ने उन्हें कमर का एक्स-रे कराने की सलाह दी है। पुलिस बोली- आरोपी ने हाथापाई की ​चौकी प्रभारी बिलहरी (उप-निरीक्षक) सुयश पाण्डेय ने बताया कि स्कूल में विवाद की सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी गई थी। वहां आरोपी शिक्षक हंगामा कर रहे थे। रोकने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र कुमार तिवारी की शिकायत पर वरुण नायक के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने उन पर शासकीय दस्तावेज फाड़ने, मारपीट, गाली-गलौज, शासकीय कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। ………………………………….. यह खबरें भी पढ़ें 1. सीएचओ बोलीं- अंधभक्त मत बनो, भक्त बनो तो जीवन सुधरेगा धार जिले के बाग ब्लॉक के काकड़वा गांव में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) किरण भाटिया ने मोदी सरकार और उनके समर्थकों पर टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें वह जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक का समर्थन तथा भाजपा का विरोध करती दिखीं। पढ़ें पूरी खबर… 2. नामर्दों के प्रदेश-मध्य प्रदेश' वाली टी-शर्ट कैसे वायरल हुई? दिल्ली के जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे कुछ युवाओं ने एक टी-शर्ट पहनी, जिस पर लिखा था- 'ना मर्दों के प्रदेश मध्य प्रदेश से भी आए हैं मर्द।' कुछ यूट्यूबर्स ने इनका इंटरव्यू लिया और वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया। इसके साथ ही प्रदेश में हुए पटवारी घोटाले से लेकर सिरप कांड तक कई मुद्दे फिर चर्चा में आ गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तसलीमा नसरीन के कार्यक्रम में हंगामा:कवि जॉय गोस्वामी को मंच पर बुलाने पर भड़के लोग, भाषण कुछ देर के लिए रुका
    Next Article
    जालंधर के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा:पुलिस देख युवतियां भागीं, पास से कंडोम के पैकेट मिले; हरियाणा से मसाज के लिए बुलाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment