Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छोटी काशी की ओर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब:गोला गोकर्णनाथ पहुंच रहे कांवड़िए; 14 क्यूआरटी और 62 पीआरवी वाहन तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    सावन मास के पहले सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में शिवभक्तों का आगमन तेज हो गया है। शनिवार से ही विभिन्न जनपदों से कांवड़ियों के जत्थे 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ गोला गोकर्णनाथ की ओर बढ़ रहे हैं। रविवार तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु लखीमपुर खीरी की सीमा में प्रवेश कर चुके थे। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कन्नौज के राजघाट से गंगाजल लेकर निकले कांवड़िए कस्ता कस्बे से होकर गोला गोकर्णनाथ पहुंच रहे हैं। केसरिया वस्त्रों में सजे शिवभक्तों के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कस्ता पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उनके लिए जलपान की व्यवस्था की। चौकी परिसर में भजन-कीर्तन, फिर छोटी काशी के लिए रवाना कस्ता चौकी प्रभारी जयकृष्ण तिवारी ने शिवभक्तों का स्वागत किया। विश्राम के दौरान कांवड़ियों ने चौकी परिसर स्थित मंदिर में भजन-कीर्तन किया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। रविवार को विश्राम के बाद श्रद्धालुओं के जत्थे छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए। जलाभिषेक को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम सावन के पहले सोमवार को होने वाले जलाभिषेक को देखते हुए पूरे कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। 14 क्यूआरटी और 62 पीआरवी वाहन कर रहे गश्त कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इसके अलावा 14 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के वाहन और डायल-112 की 62 पीआरवी गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में स्कॉर्पियो ने तोड़े कांवड़ रूट के बैरिकेड:पुलिस को चकमा देकर फरार, देर रात तक तलाश जारी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में फिर मेहरबान हुआ मानसून:नौगढ़ में सबसे ज्यादा 45 मिमी बारिश; खेतों में लौटी नमी, अगले 3-4 दिन और बारिश संकेत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment