Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 साल के बच्चे की मौत, अस्पताल के बाहर हंगामा:जौनपुर में परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप, डॉक्टर बोले- समय रहते किया था रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के शाहगंज स्थित गैलेक्सी अस्पताल के बाहर तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद रविवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। परिजनों ने बच्चे का शव अस्पताल के बाहर रखकर प्रदर्शन किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बच्चे का हरसंभव उपचार किया गया था और हालत बिगड़ने पर उसे समय रहते उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सांप काटने की आशंका में कराया गया था भर्ती जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी परिवार अपने तीन वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए शाहगंज के गैलेक्सी अस्पताल लेकर पहुंचा था। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को सांप के काटने की आशंका के चलते भर्ती किया गया और तत्काल उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान बच्चे की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चे को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप- बुखार था, सांप काटने का इलाज किया बच्चे की मौत के बाद परिजन शव लेकर गैलेक्सी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि बच्चे को तेज बुखार था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे सांप काटने का मरीज मानकर इलाज किया। परिजनों का कहना है कि गलत उपचार के कारण ही मासूम की जान गई। डॉक्टर बोले- हरसंभव इलाज किया, फिर रेफर किया अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एल. गुप्ता ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि किसी भी डॉक्टर की यह इच्छा नहीं होती कि उसके अस्पताल में किसी मरीज की मौत हो। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल की ओर से बच्चे को हरसंभव उपचार दिया गया और स्थिति गंभीर होने पर समय रहते उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह हंगामे की सूचना मिलते ही शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे की मौत इलाज में किसी लापरवाही के कारण हुई या किसी अन्य चिकित्सीय कारण से।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कॉमनवेल्थ गेम्स- भारतीय बॉक्सर्स को 7 गोल्ड; PM को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी; यूपी में राहुल गांधी पर एक और FIR
    Next Article
    मेरठ में स्कॉर्पियो ने तोड़े कांवड़ रूट के बैरिकेड:पुलिस को चकमा देकर फरार, देर रात तक तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment