Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iraq और तुर्किये ने पाइपलाइन के जरिए तेल निर्यात बढ़ाने के समझौते पर किए हस्ताक्षर

    31 minutes ago

    1

    0

    बगदाद, एक अगस्त (एपी) इराक और तुर्किये ने शनिवार को तुर्किये के भूमध्यसागरीय बंदरगाह ‘सीहान’ तक जाने वाली पाइपलाइन के जरिए तेल निर्यात बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इराक अपने तेल निर्यात मार्गों में विविधता लाना चाहता है और खाड़ी के समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम करना चाहता है। इराक के तेल मंत्री बासिम मोहम्मद खुदैर अल-अबादी ने एक बयान में कहा कि यह समझौता एक साल तक लागू रहेगा।उन्होंने कहा कि इस दौरान दोनों देश तेल, बिजली और जल संसाधन क्षेत्रों में सहयोग को लेकर एक व्यापक समझौते को अंतिम रूप देंगे। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब इराक अपने तेल निर्यात के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। फरवरी में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल भेजने में आई बाधाओं के बाद इराक ने यह कदम उठाया है।अल-अबादी ने कहा कि इस समझौते के तहत पाइपलाइन के जरिए प्रतिदिन कम से कम 7,50,000 बैरल इराकी कच्चे तेल का निर्यात किया जाएगा। यह पाइपलाइन उत्तरी इराक के किरकुक से तुर्किये के सीहान तक जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Swami Ramdev का Youth को संदेश: हुनरबाज़ बनो, गालीबाज़ नहीं, ये हमारी संस्कृति नहीं
    Next Article
    Broad Peak हिमस्खलन में निर्मल पुर्जा सहित 10 पर्वतारोहियों की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment