Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

    26 minutes ago

    1

    0

    तिरुवनंतपुरम, एक अगस्त केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन कोच्चि की अपनी निजी यात्रा के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर इस्तेमाल करने से संबंधित खबरों को लेकर शनिवार को विपक्ष के निशाने पर आ गए और वाम नेताओं ने उन पर सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। मीडिया एक वर्ग ने खबर दी कि सतीशन ने हाल में कोच्चि में इलाज करा रहे अपने ससुर से मिलने जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री को लेकर हेलीकॉप्टर यहां कोदियार गोल्फ क्लब ग्राउंड से रवाना हुआ था, लेकिन प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण कोच्चि में नहीं उतर पाने के बाद वापस राज्य की राजधानी लौट आया।खबरों में कहा गया है कि मौसम ठीक होने के बाद हेलीकॉप्टर फिर से रवाना हुआ। विपक्ष ने सतीशन की आलोचना करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री ने राज्य के वित्तीय संकट का हवाला देते हुए हेलीकॉप्टर सेवाएं लेने के लिए पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। वामपंथी नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पद संभालने के बाद निजी यात्रा के लिए कथित रूप से हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करके विरोधाभासी रुख अपना लिया है।पूर्व मंत्रियों और माकपा नेताओं वी शिवनकुट्टी और एम बी राजेश ने अलग-अलग फेसबुक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री की आलोचना की। शिवनकुट्टी ने सीधे तौर पर सतीशन का नाम लिए बिना और विवाद का जिक्र किए बगैर तंज कसते हुए कहा, एक हेलीकॉप्टर ने यू-टर्न ले लिया। राजेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से दो बार निजी यात्रा की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ
    Next Article
    Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment