Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में स्कॉर्पियो ने तोड़े कांवड़ रूट के बैरिकेड:पुलिस को चकमा देकर फरार, देर रात तक तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार देर रात एक ब्लैक स्कॉर्पियो ने कई बैरिकेड तोड़ दिए। हापुड़ नंबर की इस स्कॉर्पियो ने हापुड़ रोड पर हुए विवाद के बाद तेज रफ्तार पकड़ी और पुलिस की घेराबंदी को चकमा देकर फरार हो गई। यह घटना पीवीएस रोड, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, अब्दुल्लापुर और बीएनजी क्षेत्र से गुजरते हुए हुई। देर रात तक पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों में उसकी तलाश करती रही, लेकिन चालक का पता नहीं चल सका। हापुड़ रोड पर एक विवाद के बाद चालक ने अचानक स्कॉर्पियो की गति बढ़ा दी। रास्ते में कांवड़ यात्रा के लिए लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स को वाहन ने एक-एक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो को देखकर राहगीरों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बैरिकेड्स के टूटने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही कंट्रोल रूम से वायरलेस पर अलर्ट जारी किया गया। मेडिकल और सिविल लाइन सहित आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संभावित रास्तों पर नाकेबंदी की। पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया और वायरलेस पर लगातार उसकी लोकेशन साझा की जाती रही, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्कॉर्पियो के मार्ग, चालक की पहचान और वाहन में सवार व्यक्तियों की संख्या का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने और तथ्य सामने आने पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 साल के बच्चे की मौत, अस्पताल के बाहर हंगामा:जौनपुर में परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप, डॉक्टर बोले- समय रहते किया था रेफर
    Next Article
    छोटी काशी की ओर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब:गोला गोकर्णनाथ पहुंच रहे कांवड़िए; 14 क्यूआरटी और 62 पीआरवी वाहन तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment